फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Veer Sen has become the President of the Roadways Workers Union (INTUC) at the Delhi Depot.

Rohtak News: वीर सेन बने दिल्ली डिपो में रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक के प्रधान

Wed, 29 Jul 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 29 Jul 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Veer Sen has become the President of the Roadways Workers Union (INTUC) at the Delhi Depot.
27-दिल्ली में आयोजित नई कमेटी के गठन के दौरान मौजूद रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदा​धिकारी व कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक की ओर से बुधवार को दिल्ली डिपो के प्रधान पद पर परिचालक वीर सेन की नियुक्ति की गई। वरिष्ठ उप प्रधान परिचालक कृष्ण, उप प्रधान परिचालक विकास अहलावत व चालक सुधीर की नियुक्ति की गई।
दिल्ली डिपो में बुधवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक बैठक हुई। कर्मचारियों की मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, खाली पदों पर भर्ती करना, काटे गए अर्जित अवकाश के आदेश वापस लेना, चालक-परिचालक का वेतनमान बढ़ाना और निजीकरण पर रोक लगाना शामिल रहीं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान वीरेंद्र सिंगरोहा ने करते हुए इंटक यूनियन के पुनर्गठन पर चर्चा की। डिपो प्रधान निरीक्षक रघुवेंद्र सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में सभी सदस्यों की सहमति से नई कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी चालक धर्मवीर को और सहायक सचिव सुधीर को सौंपी गई। राज्य उप प्रधान चंद्रहर्ष ने बताया कि कैशियर चालक प्रदीप और सहायक कैशियर परिचालक प्रवीण कुमार को बनाया गया है।

संगठन सचिव नरेंद्र और सहायक संगठन सचिव कपिल को बनाया गया है। प्रेस प्रवक्ता देवेंद्र सिंह और कृष्णा को बनाया गया है। ऑडिटर रवि प्रकाश होंगे। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह, जयपाल को भी कमेटी में शामिल किया गया है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चालक यज्ञदत्त शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed