{"_id":"612d222d8ebc3e7a144a9be7","slug":"van-and-cash-looted-the-driver-s-hands-and-feet-tied-and-thrown-in-the-bushes-on-the-roadside-rohtak-news-rtk622480224","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन और नकदी लूटी, चालक का हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन और नकदी लूटी, चालक का हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका
विज्ञापन
तीन लुटेरों ने रविवार की रात बहुअकबरपुर थाने से दो किलोमीटर पहले चालक से वैन, मोबाइल और दो हजार की नकदी लूट ली। साथ ही परना से हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। बाद में पीड़ित चालक किसी तरह बंधन मुक्त होकर थाने पहुंचा और आपबीती बताई। इस दौरान युवकों ने चालक के सिर पर पिस्तौल के पिछले हिस्से से कई वार कर घायल कर दिया। लुटेरों ने खुद को पिज्जा-बर्गर सप्लाई करने की बात बताई थी। साथ ही दुर्घटना में चाचा के घायल होने की बात कहकर बहादुरगढ़ से किराये पर वैन ली थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के पास गांव परनाला निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि उसने छह माह पहले इको वैन खरीदी थी। इसे वह खुद मेट्रो स्टेशन बहादुरगढ़ से रोहतक स्थित राजीव चौक (दिल्ली बाईपास चौराहा) के बीच में टैक्सी के तौर पर चलाता है। रविवार रात करीब 9 बजे वह राजीव चौक पर था। इसी बीच तीन युवक आए। खुद को पिज्जा व बर्गर सप्लाई करने वाला बताया। साथ ही बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन के लिए चलने की बात कही। इस पर चालक उन्हें नीयत स्थान तक ले गया। इस पर तीनों ने 180 रुपये किराया दिया। इस दौरान चालक ने गाड़ी की दोबारा जरूरत पड़ने पर युवकों को अपना मोबाइल नंबर दे दिया। इसके आधा घंटे बाद एक युवक का फोन आया। उसने महम के पास हादसे में चाचा के घायल होने की बात बताई। वहां जाने के लिए दो हजार रुपये में किराया तय किया। तीनों उसे बहादुरगढ़ के शिव चौक पर मिले और करीब पौने 12 बजे रोहतक पहुंचे। इस दौरान वैन चालक भिवानी स्टैंड होते हुए हिसार बाईपास से आगे पहुंचा। जब वह बहुअकबरपुर थाने से दो किलोमीटर पहले पहुंचा तभी एक युवक ने लघुशंका करने की बात कही। इस पर चालक ने गाड़ी रोक दी। इसमें से दो युवक गाड़ी से उतरकर बातचीत करने लगे। इस पर चालक ने चलने को कहा तो एक युवक ने गाड़ी की चॉबी निकाल ली। वहीं, दूसरे ने परने से चालक के हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद उससे वैन, मोबाइल, दो हजार की नकदी लूट ली। साथ ही उसे सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक कर भाग गए।
20 से 25 वर्ष की उम्र के थे युवक
चालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई गई है। सभी युवक अपने पीठ पर पिट्ठू बैग ले रखे थे। पुलिस के अनुसार युवकों ने जिस अंदाज से वारदात की है, वे शातिर हो सकते हैं।
विज्ञापन
अंगुठे से फाड़ा परना, तब पहुंचा होटल पर
वैन चालक ने बताया कि लुटेरों ने उसके हाथ पीछे की तरफ बंधे थे। उसने हाथ के अंगुठों से किसी तरह परना को फाड़ा। इसके बाद वह बंधन मुक्त हुआ। पैदल ही नजदीक के एक होटल पर गया और पूरी कहानी बताई। होटल मालिक ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। तब पीसीआर पहुंची और उसे लेकर बहुअकबरपुर थाने में गई। वहां पर उसने आपबीती बताई। इसके बाद सोमवार सुबह लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
चालक के साथ हुई वारदात रात एक बजे की है। साइबर टीम की मदद से पुलिस लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरे जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
-सत्यवान, थाना प्रभारी, बहुअकबरपुर