फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaishya School winner in block level cricket competition

Rohtak News: ब्लॉकस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में वैश्य स्कूल विजेता

Wed, 13 Aug 2025 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vaishya School winner in block level cricket competition
वैश्य संस्था के अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में विजेता टीमों के साथ प्र​शिक्षक व आयोजक। स्रोत : वि
रोहतक। वैश्य संस्था के अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-19 ब्लॉकस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजेता बना। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में डीएवी पब्लिक स्कूल ने बल्लेबाजी करते निर्धारित ओवरों में 74 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की टीम 41 रन पर सिमट गई। इस प्रकार डीएवी पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। वहीं, महेंद्रा मॉडल स्कूल की टीम मात्र 30 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद वैश्य पब्लिक स्कूल ने 95 रन से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. जनक राज ने बताया कि फाइनल मुकाबले में डीएवी स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 45 रन बनाए। वैश्य स्कूल के युवराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। 46 रनों के लक्ष्य को वैश्य स्कूल ने मात्र 6.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर खिताब अपने नाम किया। टीम के चिराग सैनी ने 16 गेंदों में नाबाद 28 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस मौके पर कन्वीनर सत्येंद्र मान, प्रधानाचार्य जगदीश, एईओ संजय मलिक, एईईओ राकेश सिवाच सहित भैरव, संजीव मलिक, कुलबीर हुड्डा, इजहार, सुनील वत्स, अशोक कुमार, ओमपाल और डॉ. जनक राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed