फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vaishya education socity, election, rohtak, haryana, announce, governing body

वैश्य संस्था: 15 को होगा गवर्निंग बॉडी का चुनाव

Fri, 01 Jul 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 01 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
vaishya education socity, election, rohtak, haryana, announce, governing body
संस्था के 98 कॉलेजियम चुनेंगे गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : Demo pic
 विवादों में रहने वाली वैश्य संस्था का चुनाव शेड्यूल आखिरकार जारी कर दिया गया। सब कुछ ठीकठाक रहा तो संस्था की गवर्निंग बॉडी का चुनाव 15 जुलाई को होगा। खास यह है कि चुनाव शेड्यूल को लंबा न खींचते हुए सिर्फ एक ही दिन में नामांकन से लेकर चुनाव और परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी और संस्था प्रशासक अतुल कुमार के निर्देश पर चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी अरविंद मल्हान ने यह शेड्यूल जारी किया है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया 15 जुलाई को कराई जाएगी। इसमें संस्था के 98 सदस्य गवर्निंग बॉडी के प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष समेत 16 सदस्यों को चुनेंगे। एडीसी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने योग्य कॉलेजियम सदस्यों की सूची का नोटिफिकेशन कर दिया गया है। प्रात: 8 से 10 बजे तक नामांकन दाखिल, 10 से 11 बजे तक नामांकनों की जांच, 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापसी और एक बजे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद एक से दो बजे तक चुनाव चिह्न आवंटन और 3 से 6 बजे तक मतदान होगा। हाथोंहाथ मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के कार्यालय में नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। कमरा नंबर 16 में प्रधान, कमरा नंबर 17 में उपप्रधान, कमरा नंबर 18 में महासचिव, कमरा नंबर 19 में संयुक्त सचिव, कमरा नंबर 20 में कोषाध्यक्ष और कमरा नंबर 23 में कार्यकारी सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। कॉलेजियम सदस्य केवल एक पद के लिए चुनाव लड़ सकेगा। मतदान के समय सभी को संस्था से जारी की गई आईडी दिखानी होगी। संस्था की गवर्निंग बॉडी में पदाधिकारियों के लिए नामांकन फीस 11 हजार रुपये और सदस्यों के लिए नामांकन फीस 5100 रुपये होगी।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान समेत सात कॉलेजियम के बिना होगा चुनाव

संस्था में 105 कॉलेजियम हैं। 7 कॉलेजियम सदस्यों पर अलग-अलग आरोप लगाए गए थे। किसी पर फर्जीवाड़े तो किसी पर कोई दूसरा आरोप। हाईकोर्ट तक मामला पहुंचने के बाद प्रशासक ने पूर्व प्रधान समेत सातों सदस्यों की सदस्यता खत्म कर दी थी। इसी वजह से अब 105 की बजाय 98 कॉलेजियम सदस्य ही गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारियों को चुनेंगे। हालांकि अभी इन सदस्यों में से एक सदस्य ने हाईकोर्ट में केस दायर कर रखा है, जिसकी अगले माह सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 मई को ऐनवक्त पर हुआ था चुनाव स्थगित

संस्था की गवर्निंग बॉडी को पिछले वर्ष भंग कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार संस्था में चुनाव का मामला उठ रहा है। 8 मई को भी संस्था का चुनाव शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन इससे पहले संस्था के आजीवन सदस्य विनय आर्य ने मामला हाईकोर्ट में डाल दिया। इसके बाद चुनाव शेड्यूल स्थगित कर दिया गया था। अब संस्था के कॉलेजियम की अवधि मात्र एक साल बची है। यानी कि अगले साल फिर से संस्था के कॉलेजियम और गवर्निंग बॉडी के चुनाव होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed