फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaishya Education Society election rohtak, election process began in rohtak

वैश्य एजुकेशन सोसायटी में चुनाव प्रक्रिया शुरू

Sat, 19 Mar 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sat, 19 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Vaishya Education Society election rohtak,   election process began in rohtak
वैश्य संस्‍था - फोटो : अमर उजाला
विवादों में घिरी वैश्य संस्था को लेकर लंबे समय बाद राहत की खबर है। प्रशासक ने संस्था में चुनाव प्रक्रिया शुरू कर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। हालांकि अभी चुनाव शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें, कि वैश्य संस्था में पिछले वर्ष सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिया था। इसके बाद भी संस्था में हर रोज कोई न कोई विवाद होता रहा। कभी संस्था में घोटाले तो कभी आपसी विवाद के चलते संस्था की छवि धूमिल हुई। पांच दिन पहले सरकार ने संस्था में चुनाव कराने के आदेश जारी कर दिए थे, जिसके बाद से ही संस्था से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। अब प्रशासक ने चुनाव को लेकर हुडा एडमिनस्ट्रेटर सुनीता वर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है, जबकि एडीसी अमित खत्री को आर्ब्जवर बनाया है। संस्था के चुनाव का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अधिकारियों की नियुक्ति के बाद अब जल्दी ही चुनाव शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह बोले अधिकारी
हुडा एडमिनस्ट्रेटर को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। उनके आदेशों के बाद ही चुनाव शेड्यूल जारी किया जाएगा।
- अमित खत्री, एडीसी रोहतक  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed