फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaishya College won the match by four wickets

Rohtak News: वैश्य कॉलेज ने चार विकेट से मैच जीता

Wed, 09 Oct 2024 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vaishya College won the match by four wickets
08सीटीके27.. प्रो. आरपी गर्ग के साथ वैश्य कॉलेज रोहतक जीसी कॉलेज बादली की टीम। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। एमडीयू में मंगलवार को क्रिकेट की प्रतियोगिता शुरू हुई। इनमें पहले दिन वैश्य कॉलेज रोहतक की टीम और जीसी कॉलेज बादली की टीम के बीच मैच खेला गया। वैश्य काॅलेज की टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बादली की टीम सिर्फ 66 रन पर सिमट गई। बादली की टीम की ओर से विशाल ने 19 रन और कुलदीप ने 14 रन बनाए। वैश्य कॉलेज के विपुल ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में वैश्य कॉलेज की टीम ने 67 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। वैश्य काॅलेज की टीम की ओर से प्रांजल ने 21 रन बनाए। जीसी कॉलेज बादली की टीम ओर से कुलदीप ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए और रोहित ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed