फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vaish college rohtak, nomination and election, vaish college election rohtak

8 अप्रैल को नामांकन और चुनाव, प्रधान भी हाथोंहाथ

Tue, 22 Mar 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Tue, 22 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
vaish college rohtak, nomination and election, vaish college election rohtak
वैश्य संस्‍था - फोटो : अमर उजाला
विवादों में घिरी वैश्य संस्था के लिए बड़ी खबर है। प्रधान की कुर्सी खाली होने से लावारिस सी लग रही संस्था को अब कर्ता धर्ता मिल जाएंगे। संस्था के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं और 8 अप्रैल को एक ही दिन में गवर्निंग बॉडी के 21 सदस्यों को चुन लिया जाएगा। इन्हीं 21 सदस्यों में से प्रधान और उपप्रधान चुने जाएंगे। एक ही दिन में नामांकन से लेकर शाम तक प्रधान चुनने की प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि अगस्त 2015 से यहां प्रधान की कुर्सी खाली पड़ी है। 105 कॉलेजियम सदस्यों वाली संस्था में अविश्वास लाकर गवर्निंग बॉडी को भंग कर दिया गया था। अब सभी 105 सदस्य वोट डालेंगे। चुनाव हुडा प्रशासक व रिटर्निंग ऑफिसर सुनीता के निर्देशन में होगा। अभी डीसी बतौर प्रशासक संस्था का कार्यभार संभाल रहे हैं। डीसी के निर्देश पर जिला सोसायटी रजिस्ट्रार ने हुडा अधिकारी को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


8 अप्रैल को यूं मिलेगा प्रधान
नामांकन                          सुबह 8 बजे से 10 बजे तक।
नामांकन पत्रों की छंटनी        सुबह 10 बजे से 11 बजे तक।
नामांकन पत्र वापस लेंगे          सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
उम्मीदवारों की सूची चस्पा     दोपहर 1 बजे।
चुनाव चिह्न दिए जाएंगे            दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक।
मतदान                दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
वोटों की गिनती और परिणाम   वोटों की गिनती के बाद।
घोषित होंगे

ये पदाधिकारी चुने जाएंगे
चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित गवर्निंग बॉडी के 16 एक्ज्यूक्टिव सदस्य।

इन विवादों के साथ बीता 2015-16
- अगस्त 2015 में गवर्निंग बॉडी को भंग कर दिया गया।  
- संस्था के स्कूल-कॉलेज में कार्यरत 100 से अधिक कर्मियों को नौकरी से निकाला। 
- वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टाफ को लगभग पांच माह से तनख्वाह नहीं मिली। 
- वीआईएमटी स्टाफ को नौकरी से बाहर निकालकर संस्थान ही बंद कर दिया गया।
- कई लोगों को नौकरी से बाहर कर करोड़ों से अधिक की रिकवरी के नोटिस जारी कर दिए गए।
- महात्मा गांधी और लाजपत राय फंड के नाम पर लाखों के घोटाले का भंडाफोड़।
 
इधर, इंजीनियरिंग कॉलेज से तीन और निकाले
वैश्य संस्था में कर्मचारियों को निकाले जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज से तीन और कर्मचारियों को निकाला गया है। इनमें एक अकाउंटेंट, एक स्वीपर और एक शिक्षक शामिल है। अनियमितता का हवाला देकर लगातार कर्मियों को निकाले जाने से संस्था में भारी रोष है। सभी को उम्मीद है कि संस्था में नये प्रधान और गवर्निंग बॉडी ही उन्हें बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed