{"_id":"671e553a3e3d421157076370","slug":"utensil-trader-attacked-with-needle-admitted-in-pgi-rohtak-news-c-17-roh1019-533849-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक में बर्तन व्यापारी पर सुए से हमला, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक में बर्तन व्यापारी पर सुए से हमला, पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन
27सीटीके29..घायल मोहन कुंडू। संवाद
रोहतक। जींद रोड पर टिटौली पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर कार सवार युवकों ने एक बर्तन व्यापारी पर सुए से हमला किया। हमले में घायल व्यापारी को पजीआई में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अपने साझेदार पर हमले का आरोप लगाया है। कहा है, उसका साझेदार कहता है उसने उसके नाम की 20 लाख की सुपारी दे रखी है। पुलिस लेनदेन का विवाद मान रही है। मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
टिटौली गांव निवासी 42 वर्षीय मोहन ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि उसने सिसरौली गांव निवासी सुनील के साथ मिलकर सुंदरपुर रोड पर सिल्वर के बर्तन बनाने की फैक्टरी लगा रखी है। फैक्टरी उसके नाम पर है। सुनील उसे बार-बार कहता है कि तेरी 20 लाख की सुपारी दे रखी है। इस मामले में उसने सीएम विंडो, आईजी, एसपी व डीएसपी को शिकायत दे रखी है।
उसने कहा है कि टिटौली चौकी पुलिस ने उसे बुलाया था। वह अपने भतीजे दीपक, दोस्त प्रवीण व तेजबीर के साथ चौकी जा रहा था। चौकी से 100 मीटर पहले एक कार ने ओवरटेक कर उसकी कार को रुकवा लिया। कार से गांव टिटौली निवासी अमित व आशीष दो-तीन अन्य युवकों के साथ उतरे। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर और भतीजे पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले के दौरान उसके 38 हजार रुपये भी गायब हो गए।
विज्ञापन
-- --
-शिकायतकर्ता मोहन व सुनील ने मिलकर बर्तन बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। दोनों के बीच हिसाब-किताब को लेकर विवाद है। मोहन का आरोप है कि सुनील कहता है तेरी 20 लाख रुपये की सुपारी दे रखी है। इसके कोई तथ्य नहीं मिल सके हैं। हमले का केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
-सुरेश पहलवान, प्रभारी थाना सदर रोहतक