फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Up to 28 can apply for Center for Disability Studies

Rohtak News: सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज के लिए 28 तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 23 Jun 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Up to 28 can apply for Center for Disability Studies
23सीटीके42...एमडीयू के छात्र कल्याण कार्यालय में संचालित यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के नौंवा
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज में संचालित पाठ्यक्रमों की रिक्त सीट पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन फ्रेश एप्लीकेशन 28 जून तक जमा करा सकते हैं। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज की ओर से संचालित दो वर्षीय डिप्लोमा इन टीचिंग इंडियन साइन लैंग्वेज में रिक्त पांच सीट व दो वर्षीय डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन में रिक्त चार सीट पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी 28 जून सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 28 जून को सुबह 11 बजे इंर्चाज, सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज कार्यालय में प्रारंभ होगी। पाठ्यक्रमों, पात्रता समेत अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


एमडीयू ने परीक्षा का परिणाम किया जारी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने मई 2024 में आयोजित परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें बीसीए छठे सेमेस्टर रेगुलर व री-अपीयर, बी.वोकेशनल-साफ्टवेयर डेवलपमेंट दूसरे सेमेस्टर री-अपीयर, चौथे सेमेस्टर रेगुलर व री-अपीयर, पांचवें सेमेस्टर री-अपीयर तथा छठे सेमेस्टर रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षा शामिल है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

एमडीयूू के स्किल डवलपमेंट बैच संपन्न
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में संचालित यूथ सेंटर फॉर स्किल डवलपमेंट का नौवां बैच संपन्न हो गया। परियोजना निदेशक प्रो. शालिनी सिंह ने बताया इस बैच में विद्यार्थियों की साफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स व एसएसबी गाइडेंस-साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्राउंड टास्क और एसएसबी इंटरव्यूटर स्किल्स पर विशेष फोकस किया गया। बैच में 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंटरव्यूविंग ऑफिसर ब्रिगेडियर एसएस जून व परियोजना सहायक संदीप कुमार ने बैच कंपलीट करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed