{"_id":"64fee90fb708afd6050f17e9","slug":"up-jaggery-seller-died-in-collision-with-bolero-near-lahli-in-rohtak-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: यूपी के गुड़ विक्रेता की हादसे में मौत, बुलेरो की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटे, बेटा व भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: यूपी के गुड़ विक्रेता की हादसे में मौत, बुलेरो की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटे, बेटा व भतीजा घायल
Mon, 11 Sep 2023 03:46 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 11 Sep 2023 03:46 PM IST
सार
यूपी के बागपत जिले के गांव बडका निवासी परवेज ने बताया कि उसके पिता गुड़ विक्रेता हैं। रविवार को घर से वह अपने पिता शराफत अली व चचेरे भाई तासिम कैराना के नजदीक गांव पंजीठ के साथ गुड़ बेचने भिवानी व दादरी जा रहे थे। रोहतक से निकलने के बाद लाहली गांव के पास पहुंचे तो बुलेरो ने सीधी ट्राली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ा गुड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक-भिवानी मार्ग पर लाहली गांव के पास सोमवार तड़के चार बजे तेज गति से आ हरी बुलेरो ने यूपी के गुड़ विक्रेता के ट्रैक्टर व ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में यूपी के बागपत जिले के बड़ोत थाना एरिया के गांव बडका निवासी शराफत अली की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा परवेज व भतीजा तासिम घायल हो गए। सड़क पर दूर तक गुड़ बिखर गया। इस संबंध में कलानौर थाने में बुलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक यूपी के बागपत जिले के गांव बडका निवासी परवेज ने बताया कि उसके पिता गुड़ विक्रेता हैं। रविवार को घर से वह अपने पिता शराफत अली व चचेरे भाई तासिम कैराना के नजदीक गांव पंजीठ के साथ गुड़ बेचने भिवानी व दादरी जा रहे थे। ट्रैक्टर वह खुद चला रहा था, जबकि उसका पिता पास में सीट पर बैठा था। वहीं तासिम ट्राली के ऊपर बैठा था।
विज्ञापन
सोमवार को तड़के चार बजे वे रोहतक से निकलने के बाद लाहली गांव के पास पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आई बुलेरो ने सीधी ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर व ट्राली पलट गए। राहगीरों ने तीनों को कलानौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसके पिता को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दोनों घायलों को पीजीआई रैफर कर दिया गया। बुलेरो चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन