{"_id":"68829ee45cebf2afdc005f29","slug":"unnati-made-the-hooda-community-proud-by-defeating-pv-sindhu-rohtak-news-c-17-roh1020-696618-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीवी सिंधु को हराकर उन्नति ने हुड्डा समाज को किया गौरवांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीवी सिंधु को हराकर उन्नति ने हुड्डा समाज को किया गौरवांवित
विज्ञापन
रोहतक। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हराकर उन्नति हुड्डा ने रोहतक का नाम रोशन कर दिया है। रोहतक के लोग उन्नति हुड्डा को बधाई दे रहे हैं। परिजनों का कहना है कि म्हारी बेटी ने चाइना में पीवी सिंधु को हराकर हुड्डा समाज का नाम रोशन कर दिखाया है।
चमरिया गांव की रहने वाली उन्नति हुड्डा ने सात साल की उम्र में खेल का सफर रोहतक के छोटू राम स्टेडियम स्थित परवेश कुमार की बैडमिंटन अकादमी से शुरू किया था। उन्नति ने अंडर-11 जूनियर इवेंट जीता और फिर जिला व राज्यस्तर की कई प्रतियोगिताएं जीतीं।
इनको अच्छा खेलता हुआ देख पिता उपकार हुड्डा को एहसास हुआ कि वह इस खेल को गंभीरता से खेल सकती है। इनके बाद 2019 में अंडर-15 नेशनल चैंपियन बनने से पहले उन्नति हुड्डा ने 2018 में यू-13 नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
2022 में सुपर-100 वर्ल्ड टूर इवेंट, ओडिशा ओपन में शानदार परिणाम हासिल किया। 2023 में ऑल इंडिया अंडर-19 रैंकिंग टूर्नामेंट खेल सकती थीं या चयन ट्रायल के लिए जा सकती थीं। उन्नति हुड्डा ने ट्रायल को चुना और इससे उन्हें फायदा भी मिला। उन्हें जल्द ही अपने बड़े सपनों में से एक को साकार करने का मौका मिला।
जाट कॉलेज की छात्रा हैं उन्नति हुड्डा
पीवी सिंधू को हराने वाली जाट कॉलेज की छात्र उन्नति हुड्डा को जाट शिक्षा समिति के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, उप प्रधान धर्मराज, महासचिव एडवोकेट नवदीप मोनू, कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने जीत की शुभकामनाएं दीं। संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि हमारी होनहार बेटी इस बड़ी जीत के बाद जब रोहतक पहुंचेगी तो संस्था की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा।
बैडमिंटन एसोसिएशन ने दी बधाई
उन्नति हुड्डा के जीतने के बाद हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रिटायर्ड आईएएस और महासचिव अजय सिंघानिया ने जीत की बधाई दी है।