{"_id":"68f10afed9bf3e5ee70bd7a6","slug":"union-minister-manohar-lal-khattar-on-adgp-suicide-case-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- एडीजीपी की मौत को राजनीतिक रंग देने का प्रयास, लोगों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- एडीजीपी की मौत को राजनीतिक रंग देने का प्रयास, लोगों से की ये अपील
Thu, 16 Oct 2025 08:41 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:41 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत को कुछ लोगों ने राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। एडीपीजी व एएसआई की मौत की घटना दुखद है। दोनों परिवारों व समाज के लोगों से अपील है कि घटनाओं को जाति का विषय न बनाएं।
विज्ञापन
एसएसआई संदीप लाठर के परिजनों से केंद्रीय मंत्री खट्टर ने की मुलाकात
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत को कुछ लोगों ने राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। एडीपीजी व एएसआई की मौत की घटना दुखद है। दोनों परिवारों व समाज के लोगों से अपील है कि घटनाओं को जाति का विषय न बनाएं। कानून के दायरे में दोनों मामलों की जांच होगी और सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर वीरवार को रोहतक पीजीआई में एएसआई सुशील के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं। मनोहर ने कहा, परिवार और समाज के लोग न्याय की बात करें। एएसआई संदीप के परिजनों से बातचीत हुई है। सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से परिवार संतुष्ट है। कहा कि एएसआई की पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का सरकार खर्च उठाएगी।
विज्ञापन
सरकार के आश्वासन से हैं संतुष्ट
एएसआई संदीप के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत ने कहा, प्रशासन ने एक दिन पहले केस दर्ज कर नौकरी देने व बच्चों की पढ़ाई का प्रबंध करने का आश्वसान दिया था। वीरवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने परिवार के मौजूद सदस्यों से एक-एक करके बात की। परिवार के सभी लोग संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
चाचा का हाल-चाल पूछने आए थे केंद्रीय मंत्री लाल
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के चाचा बनियानी गांव निवासी किशोरी लाल को बुधवार को पीजीआई में दाखिल कराया गया था। वे श्यामलाल बिल्डिंग के द्वितीय फ्लोर पर स्थित न्यूरोलॉजी विभाग की आईसीयू में दाखिल हैं। केंद्रीय मंत्री उनसे मिलने के लिए सुबह करीब साढ़े 10 बजे पीजीआई पहुंचे। इसके बाद निदेशक डॉक्टर एसके सिंघल के कार्यालय में पहुंचे, जहां एएसआई सुशील के परिवार से मुलाकात की।