फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Under the Literacy Mission, 17482 people will be literate in the district, 12,042 have registered

Rohtak News: साक्षरता मिशन के तहत जिले में 17482 लोग होंगे साक्षर, 12,042 ने कराया पंजीकरण

Sat, 29 Jun 2024 05:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Under the Literacy Mission, 17482 people will be literate in the district, 12,042 have registered
28सीटीके13... लघु सचिवालय स्थित सभागार में बाल मजदूरी से संबंधित मामलों में बैठक करते अधिकारी म
रोहतक। साक्षरता मिशन के तहत जिले के 17 हजार 482 लोगों को साक्षर बनाया जाएगा। इसके लिए 12 हजार 42 लोगों ने तो पंजीकरण करवा लिया है। इन लोगों को सामाजिक चेतना स्वयंसेवक शिक्षक और अन्य स्कूली अध्यापकों के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत 2364 स्वयं सेवकों ने अपना रजिस्ट्रेशन विभाग के साथ करवाया है। शुक्रवार को लघुसचिवालय स्थित सभागार में हुई अधिकारियों की बैठक में जिला परिषद के सीईओ महेश कुमार को विभाग ने यह जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि जिले में कहीं भी बाल मजदूरी से संबंधित कोई मामला सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। किसी भी प्रतिष्ठान में ऐसा कोई केस संज्ञान में आता है तो उस पर और गंभीरता से कार्रवाई की जाए। डीटीपी व नगर निगम शहर में अवैध कब्जे व अवैध निर्माण को रोके। यदि विभाग शुरू में ही ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगा लेता है तो इस तरह के घटनाओं को रोका जा सकता है। जिले में 35 कंडम भवन चिह्नित किये जा चुके है, जिनमें से 12 भवनों को तोड़ने की अनुमति मुख्यालय से आ चुकी है। बाकी भवनों की भी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। उन्होंने आरटीए को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करके वहां पर रिफ्लेक्टर लगाने, एनएचआई व बीएंडआर (भवन व सड़क) और पंचायत विभाग के अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करके आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी। साथ ही आरटीए विभाग को निर्देश दिए कि स्कूली बसों में सड़क सुरक्षा नियामकों की नियमित जांच जारी रखे, जो भी स्कूल अपनी बसों में निर्धारित सुरक्षा नियमों में कोताही बरतता है तो उसके खिलाफ तुरंत कदम उठाएं। बैठक में सीईओ ने अवैध खनन, जल संरक्षण व भूमि संवर्धन, जिला सहकारिता विकास कमेटी, प्रदूषण नियंत्रण व स्वच्छ पर्यावरण, प्रधानमंत्री पोषण योजना, निपुण हरियाणा मिशन की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम आशीष कुमार व सुभाष चंद्र जून, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, नगराधीश अंकित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक विद्यानंद, डीएसपी जेल अंकित मलिक, डीआईओ डॉ. जितेंद्र मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, डीएचओ कमल सैनी, डीईईओ दिलजीत सिंह, डीएफओ आशा हुड्डा, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर, डीडब्ल्यूओ रेनू सिसोदिया, डीपीओ दीपिका सैनी, एमएसएमई देवदत्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed