फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Under 19 World Cup winning team captain Shafali Verma will reach home after three months

Rohtak News: तीन माह बाद घर पहुंचेंगी अंडर 19 विश्वकप विजेता टीम की कप्तान शैफाली वर्मा

Sat, 01 Apr 2023 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2023 02:31 AM IST
सार

भारतीय टीम ने शैफाली के नेतृत्व में अंडर 19 विश्वकप कप जीता। बाद में वहीं से शैफाली सीनियर टीम में शामिल हो गईं। शुक्रवार को शैफाली गुरुग्राम पहुंच गईं। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक घर पहुंचेंगी।

विज्ञापन
Under 19 World Cup winning team captain Shafali Verma will reach home after three months
शेफाली वर्मा - फोटो : WPL

विस्तार

अंडर 19 महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की कप्तान शैफाली वर्मा शनिवार दोपहर 12 बजे अपने शहर रोहतक पहुंचेंगी। लंबे समय बाद वह माता-पिता व बहन के साथ घर का भोजन करेंगी। शैफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि शैफाली का शानदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शैफाली अंडर 19 वर्ल्ड कप से पहले घर आई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन

 

भारतीय टीम ने शैफाली के नेतृत्व में अंडर 19 विश्वकप कप जीता। बाद में वहीं से शैफाली सीनियर टीम में शामिल हो गईं। हालांकि महिला सीनियर टीम की ओपनर शैफाली भारत को विश्व कप नहीं दिला सकीं। वहां से आने के बाद शैफाली ने महिला आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में दिल्ली की टीम की तरफ से भाग लिया।

विज्ञापन

 

दिल्ली फाइनल तक पहुंची, जहां खिताबी भिड़ंत में मुंबई की टीम से हार मिली। शुक्रवार को शैफाली गुरुग्राम पहुंच गईं। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक घर पहुंचेंगी। उनके पिता संजीव का कहना है कि कम उम्र में ही शैफाली ने न केवल परिवार, बल्कि देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed