फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Unclaimed car found in Ranakpura, bike was fitted with number plate

रैनकपुरा में लावारिस मिली कार, बाइक की लगी थी नंबर प्लेट

Fri, 12 Jun 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed car found in Ranakpura, bike was fitted with number plate
रैनकपुरा में सुसाइड केस की तफ्तीश करने गए पुलिस को क्रेटा कार लावारिस हालत में खड़ी दिखी। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में 48 हजार 600 रुपये, दो मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं जब नंबर प्लेट से कार मालिक के बारे में पता करना चाहा तो वह कैथल के युवक की बाइक का मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई सोहन लाल ने बताया कि 11 जून वह सुसाइड केस की जांच के लिए रैनकपुरा गए थे। इस दौरान वहां सड़क पर एक लावारिस कार दिखाई दी, जिस पर एचआर 12एक्स 8864 की नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने जब उक्त नंबर की जांच की तो पता चला कि यह बाइक का नंबर है जो कैथल के अंकुश के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार के डैश बोर्ड में 200 के 26 नोट, 100 के 70 नोट, 50 के दो नोट, 500 के 68 नोट, 2000 का एक नोट, 20 का एक नोट व 10 के 28 नोट मिले। पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed