{"_id":"6011ae3e8ebc3e544b54fa6b","slug":"two-youths-died-due-to-bike-slipping-one-had-birthday-rohtakcity-news-rtk592695721","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से दो युवकों की मौत, एक का था जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से दो युवकों की मौत, एक का था जन्मदिन
विज्ञापन
चरखी दादरी के ध्यानार्थ--
बाइक फिसलने से दो युवकों की मौत, एक का था जन्मदिन
परिवार में मचा कोहराम, भिवानी हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भिवानी-रोहतक हाईवे पर बनियानी गांव के पास बाइक फिसलने से दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक का मंगलवार को जन्मदिन भी था। थाना कलानौर पुलिस ने दोनों युवकों को शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। थाना कलानौर पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
चरखी दादरी के गांव खातीवास निवासी 22 वर्षीय रोहित और 18 वर्षीय सोनू मंगलवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर रोहतक किसी कोचिंग सेंटर में आ रहे थे। रास्ते में गांव बनियानी के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाते, इससे पहले दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही रोहित का जन्मदिन भी था। पता चलने के बाद उनके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। दोनों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। सोनू दो बहनों में इकलौता भाई था जबकि रोहित के दो भाई हैं। कलानौर थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों हवाले कर दिया। बाइक फिसलने के कारण हादसा हुआ है।