फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths attacked their friend with scissors and knife during an altercation

Rohtak News: कहासुनी में दो युवकों ने दोस्त पर कैंची और चाकू से किया हमला

Wed, 19 Feb 2025 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked their friend with scissors and knife during an altercation
रोहतक। शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र के बालचंद चौक पर सोमवार देर रात दो दोस्तों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दो युवकों ने अपने ही दोस्त पर कैंची व चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

अमृत कॉलोनी निवासी शिव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह लकड़ी का काम करता है। सोमवार देर रात बालचंद चौक पर दोस्त देवेंद्र के निजी कार्यालय में बैठा था। यहां तरुण उर्फ चिंकू व उसका भाई नितिन भी थे। यहां किसी बात को लेकर देवेंद्र व तरुण के बीच कहासुनी हो गई। शिव ने दोनों का समझौता कराकर उन्हें घर भेज दिया। समझौता कराने के बाद घर जा रहे शिव को दोनों दोस्तों ने कार्यालय के बाहर रोक लिया व मारपीट शुरू कर दी। उसने बचाव में विरोध किया तो आरोपियों ने कैंची व चाकू से उसकी गर्दन व कमर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर देवेंद्र बाहर आ गया। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल हालत में देवेंद्र ने उसे पीजीआई भर्ती कराया।
विज्ञापन



सोमवार देर रात दो युवकों ने अपने ही दोस्त पर कैंची व चाकू से हमला कर दिया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलबाग सिंह, प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed