फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths accused of molesting girl students in MDU are in custody.

Rohtak News: एमडीयू में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के दो आरोपी युवक हिरासत में

Fri, 28 Nov 2025 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths accused of molesting girl students in MDU are in custody.
49...एमडीयू में हुई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप के बाद जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) परिसर में बुलेट बाइक सवार दो युवकों पर एक माह से छात्राओं का पीछा करने व उनसे अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनकी बाइक भी जब्त कर ली है।
एमडीयू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बयान के मुताबिक, दो युवक एक महीने से छात्राओं का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि वीरवार को जब दो छात्राएं अपने विभाग से दूसरे विभाग की ओर जा रही थीं तो इनका पीछा किया गया। राजकीय महिला कॉलेज जाने पर भी बाइक सवार इनके पीछे-पीछे गए। विवि परिसर में वापस आने पर भी आरोपी युवकों ने छात्राओं का पीछा करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवकों का विरोध किया तो उन्होंने कथित तौर पर धमकी दी। उन्होंने कहा कि हम तो ऐसे ही आएंगे, ऐसे ही जाएंगे। जब परिसर में कई विद्यार्थी एकत्र हुए तो दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं व छात्राओं ने तुरंत विश्वविद्यालय सिक्योरिटी ऑफिस में घटना की सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिक्योरिटी इंचार्ज तरुण शर्मा ने विवि प्रशासन की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।



सिक्योरिटी ऑफिसर तरुण शर्मा की ओर से शिकायत आई थी। बुलेट बाइक पर दो युवक विवि में चक्कर लगा रहे हैं। इससे विवि का माहौल खराब हो रहा है। इस संबंध दो युवकों को आवारागर्दी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के निर्देश पर यह अभियान जारी रहेगा। - रोशन लाल, प्रभारी, पीजीआई थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed