फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two students found corona infected, 11 new cases of dengue

दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले, डेंगू के 11 नए केस

Thu, 18 Nov 2021 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two students found corona infected, 11 new cases of dengue
कोरोना व डेंगू का खौफ बरकरार है। जिले में बुधवार को कोरोना के दो संक्रमित केस मिले हैं। साई दास कॉलोनी व जवाहर नगर के इन दोनों छात्रों को एकांतवास में रखा गया है। इससे शहर के दो स्कूलों में पढ़ने वाले इन विद्यार्थियों के सहपाठियों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की 10 से घटकर पांच पर पहुंच गई है। इधर, डेंगू के 11 नए केस मिले हैं। इसके साथ जिले में डेंगू का आंकड़ा 373 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 15 व 16 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्कूली विद्यार्थियों के संक्रमित होने से एक बार फिर संक्रमण का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। यही नहीं, स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 1064 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 635 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में महामारी की संक्रमण दर 4.61 प्रतिशत व सुधार की दर 97.71 प्रतिशत है। इधर, लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग टीकाकरण अभियान चलाए हुए है। इसके तहत बुधवार को 3242 लोगाें को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 738 को पहली व 2504 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1037723 वैक्सीन की डोज लगा चुका है।
विज्ञापन

इधर, जिले में बुधवार को डेंगू के 11 नए केस दर्ज किए गए। इनमें जिंदरान, गोपाल कॉलोनी, संजय नगर, मकड़ौली कला, महम, खेड़ी महम, राजेंद्र कॉलोनी भिवानी रोड, घिलौड़ कला, हकीकत नगर, सेक्टर-3 व रेलवे रोड से एक-एक केस है। सिविल सर्जन के निर्देशानुसार लार्वा विरोधी अभियान जारी है। इसके तहत टीमों ने बुधवार को विभिन्न इलाकों का दौरा कर जल स्रोतों की जांच की। इसमें किला मोहल्ला, रूपनगर, जेपी कॉलोनी, तेज कॉलोनी, प्रेम नगर, सेक्टर-1 हाउसिंग बोर्ड, चिन्योट कॉलोनी, रविदास नगर व विजय नगर शामिल हैं। यहां 31 घरों में लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने कहा कि जिले में लार्वा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू संक्रमित मरीजों के घर व आसपास बुखार के मरीजों की पहचान की जा रही है। लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed