फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two PGIMS doctors, 36 corona infected including MDU professor

पीजीआईएमएस के दो डॉक्टर, एमडीयू के प्रोफेसर सहित 36 कोरोना संक्रमित

Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two PGIMS doctors, 36 corona infected including MDU professor
रोहतक। जिले में कोरोना के सैंपलों की संख्या घटने के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी घटने लगी है। नया मरीज सामने ना आने के कारण रिकवरी रेट भी 88 प्रतिशत हो गया है। हालांकि 4.83 प्रतिशत के हिसाब से अभी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 6252 पहुंच गया है। सोमवार को पीजीआईएमएस के दो डॉक्टर, एमडीयू के प्रोफेसर सहित 36 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 1297 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि रविवार को 1019 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें से 36 को कोरोना का संक्रमण मिला है। विभाग का दावा है कि मंगलवार को अधिक सैंपल जांचें जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग हॉट स्पॉट बने गांवों में सैंपल जांच करवा रहा है। हाल के दिनों की बात करें तो 50 से 60 संक्रमित मरीज रोजाना मिल रहे हैं। जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 691 हो गई है, इसमें से 55 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 636 होम आईसोलेट हैं। सोमवार को 409 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके अलावा अभी तक कोरोना के उपचार के दौरान 65 मरीजों ने दम तोड़ दिया है और 5496 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
पीजीआईएमएस में दो डॉक्टर, मॉडल टाउन में तीन, रेलवे रोड एक, शिक्षा भारती की टीचर, शक्ति नगर की महिला, सेक्टर 14 की बुजुर्ग, अमृत कॉलोनी में एक, अर्जुन नगर में टीचर, किला मोहल्ला का मोबाइल शॉप संचालक, केवल गंज का छात्र, कारौर की गृहिणी, गांधी नगर में माए होम का स्टाफ, सुभाष नगर का बिजनेसमैन, सेक्टर एक गुरुग्राम की महिला कर्मी, ग्रीन रोड का बिजनेसमैन, बाबरा मोहल्ला का दुकानदार, मॉडल टाउन में दिल्ली का बिजनेसमैन, सेक्टर तीन का बिजनेसमैन, विकास नगर की छात्रा, जवाहर नगर गुरुग्राम का कर्मचारी, अशोक नगर मानेसर का स्टाफ व बिजनेसमैन, टिटोली का किसान, एमडीयू का प्रोफेसर, डीएलएफ कॉलोनी में गुरुग्राम की महिला स्टाफ, सुंडाना में एक, शिवाजी कॉलोनी का छात्र, वसंत विहार में दो, हरी सिंह कॉलोनी में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed