फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two people including a youth from Rohtak arrested with 180 boxes of liquor

Rohtak News: 180 पेटी शराब के साथ रोहतक के युवक समेत दो गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two people including a youth from Rohtak arrested with 180 boxes of liquor
खरखौदा (सोनीपत)। खरखौदा पुलिस ने बुधवार रात को एक गाड़ी से 180 पेटी शराब बरामद करने के साथ दो युवकों गांव मटिंडू निवासी अजय और रोहतक निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। गाड़ी चालक जींद के जुलाना निवासी हरविंद्र अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि शराब की पेटियों से भरी टाटा एस गाड़ी गांव चौलका स्थित शराब ठेके के पास खड़ी है। जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और गांव मटिंडू निवासी अजय और रोहतक निवासी हिमांशु को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब शराब और वाहन के बारे में पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने दोनों को वाहन सहित थाने लेकर आई। आबकारी विभाग के निरीक्षक अश्वनी के सामने गाड़ी की जांच की गई तो उसमें से 180 पेटी शराब निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खरखौदा पुलिस ने एक दूसरे मामले में कार्रवाई करते हुए कार से चार पेटी शराब बरामद करते हुए कार चालक खांडा निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed