{"_id":"6406a6fe9b4b14f7160eca25","slug":"two-people-died-after-being-hit-by-a-train-rohtak-news-c-17-1-87177-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
रोहतक। ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पीजीआई के मुर्दा घर में रखवा दिया है। जीआरपी मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
जीआरपी के एसआई बलवान सिंह ने बताया कि भिवानी लाइन पर स्टेशन से करीब 4 मार्च की रात को शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक युवक की उम्र करीब 28-30 साल है। उसकी जेब से दो रेलवे टिकट मिली, जिसमें एक टिकट 28 फरवरी की है, जो रोहतक से बलिया की है। दूसरी टिकट दो मार्च को ग्वालियर से नई दिल्ली की है। मृतक हरे रंग की जैकेट व हल्के हरे रंग की कमीज पहने हुए है। शिनाख्त के लिए उसका शव पोस्टमार्टम करवाकर मुर्दा घर में रखवा दिया है। वहीं, दूसरे मामले में पांच मार्च को एक अधेड़ व्यक्ति का शव प्लेटफार्म नंबर-दो पर पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 50-55 वर्ष के बीच है। दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में एके लिखा हुआ है। वहीं, बाई आंख पर मस्सा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अधेड़ ने रेलगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पीजीआई के मुर्दा घर में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।