फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two friends death in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार के पेड़ से टकराकर परखच्चे उड़े, दो दोस्तों की मौत

Thu, 05 Dec 2019 07:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
two friends death in accident
कपिल की फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सोनीपत-मुरथल रोड पर मुरथल विवि के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार पेड़ के सहारे खड़ी हो गई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। बाद में शवों को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वेस्ट रामनगर का रहने वाला कपिल (30) दोस्त विक्रम (25) के साथ बुधवार रात को अपनी बलेनो कार में सवार होकर मुरथल रोड स्थित शादी समारोह में शिरकत करने गया था। देर रात जब वे शादी समारोह से लौट रहे थे तब मुरथल विवि के पास उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पेड़ के सहारे खड़ी हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद क्रेन को बुलाकर कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और युवकों के परिजनों को अवगत कराया। सूचना के बाद वीरवार तड़के अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने दोनों शवों की पहचान की। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुुलिस ने कपिल के पिता मनोज के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त अक्सर साथ में रहते थे। रात को भी अपने किसी परिचित की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उसके बाद उनकी हादसे में मौत ही सूचना आई। कपिल के पास जहां दो बेटे हैं, वहीं विक्रम के पास एक बेटी है। दोनों की मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की जा रही है
मुरथल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। एक युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विक्रम की फाइल फोटो।

विक्रम की फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

मुरथल रोड पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते लोग।

मुरथल रोड पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते लोग।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed