{"_id":"66181f20d754c3011d0ea134","slug":"two-cases-registered-against-the-head-of-the-organization-including-pointing-revolver-former-fortification-rohtak-news-c-17-roh1019-400173-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समाजसेवी संस्था के प्रधान पर तानी पिस्तौल, पूर्व पार्षद सहित दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समाजसेवी संस्था के प्रधान पर तानी पिस्तौल, पूर्व पार्षद सहित दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
रोहतक। समाजसेवी संस्था सक्षम के सदस्य ने पूर्व पार्षद पर लाइसेंसी रिवाॅल्वर दिखाकर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूर्व पार्षद व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलियाणा गांव निवासी अमित देशवाल ने दी शिकायत में बताया कि आठ अप्रैल को गांव में भंडारा था, जिसका प्रसाद शाम 5 बजे गांव में वितरित कर रहे थे। जब ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पूर्व पार्षद राजेश के मकान के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर का ड्राइव विजय नीचे उतरकर हुक्का पीने लगा। उसने ड्राइवर को आगे चलने के लिए आवाज उठाई तो एकदम राजेश बाहर आया। अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर उसके ऊपर तान उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जब उसने पूछा कि उसकी गलती क्या है, तो बोला- इलेक्शन में ज्यादा पार्ट ले रहा है। उसने बचाव करने का प्रयास किया तो सीने में बट मारा। उसी समय राजेश का भाई नरेश आया, बोला इसे गाेली मार दे। मैं साथ खड़ा हूं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
....
आरोप-नगर निगम के चुनाव में सहयोग से इन्कार करने से नाराज हैं पूर्व पार्षद
अमित देशवाल का कहना है कि वह सामाजिक संस्था सक्षम चलाता है। अब नगर निगम के अगले साल चुनाव होने हैं। आरोपी पक्ष उससे चुनाव में सहयोग मांगने आया था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। पूर्व पार्षद इसी बात की रंजिश रखे हुए हैं।