{"_id":"61117f668ebc3e769d17b6a2","slug":"two-cases-of-corona-infection-are-being-found-every-day-only-three-active-patients-rohtak-news-rtk620481999","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के हर रोज मिल रहे दो केस, सक्रिय मरीज सिर्फ तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के हर रोज मिल रहे दो केस, सक्रिय मरीज सिर्फ तीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला अभी समाप्त नहीं हुआ है। जिले में हर दिन दो नए केस मिल रहे हैं। जबकि सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पिछले कुछ दिनों से तीन पर ही थमा हुआ है। ऐसे में संक्रमित मरीजों के आंकड़ों पर सवाल खड़े होना लाजमी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या नियंत्रण में है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को भी जिले में दो ही नए संक्रमित केस सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से यही सिलसिला जारी है। इन केसों के लगातार सामने आने के बावजूद जिले में तीन ही संक्रमित केस मिले हैं, जबकि एक संक्रमित को स्वस्थ्य होने में 15 से 20 दिन का समय लगता है। इसीलिए विभाग किसी संक्रमित को 21 दिन के लिए एकांतवास में रखता है। इस हिसाब से हर दिन संक्रमित केसों की संख्या बढ़नी चाहिए। जबकि ऐसा नहीं है, सरकारी आंकड़ों में सक्रिय मरीजों की संख्या भी सीमित की गई है। इसकी वजह संक्रमित केस मिलने पर संबंधित को घर में ही एकांतवास में रखे जाना बताया जा रहा है।
सवाल उठने पर मृतकों का आंकड़ा थमा
जिले में महामारी से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा भी पिछले कई दिनों से 566 पर थमा हुआ है। समाचार पत्र में संक्रमितों के शवों के आंकड़ों से छेड़छाड़ का मामला चर्चित होने के बाद विभाग नई मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है। पहले भी विभाग सरकारी रिकॉर्ड में मौत दिखा रहा था, जबकि शमशान घाट में कोई शव दाह नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
जिले के 320 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 603 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 320 को अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में महामारी की संक्रमण 5.29 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.74 प्रतिशत है।
विभाग ने 3552 लोगों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को टीकाकरण अभियान के तहत 3552 लोगों को वैक्सीन लगाई। इसमें 2032 को पहली व 1520 को दूसरी डोज दी गई। जिले में अब तक 4,74,013 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
आज यहां होगा टीकाकरण
पीजीआई, सिविल अस्पताल, पॉली क्लीनिक सेक्टर तीन के अलावा कबीर धर्मशाला व लायंस क्लब।
कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं। जिले में रोजाना संक्रमित केस मिल रहे हैं। इन्हें घरों में आइसोलेशन में रखा जा रहा है। सक्रिय मरीज अभी नियंत्रण में हैं। यह स्थिति बनी रहे, इसके लिए हमें सावधानी बरतनी होगी। मास्क लगाना, हाथ धोना, भीड़ में जाने से बचान, सामाजिक दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। हमारी जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है।
- डॉ. राजवीर सभ्भरवाल, डिप्टी सिविल सर्जन