फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two brothers robbed a bank clerk by becoming a cab driver

दो भाइयों ने कैब चालक बनकर बैंक के क्लर्क को लूटा

Tue, 09 Nov 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two brothers robbed a bank clerk by becoming a cab driver
दो भाइयों ने कैब चालक बनकर सोमवार सुबह दिल्ली से रोहतक ड्यूटी करने आ रहे एसबीआई के क्लर्क को लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दो अन्य वारदात में दोनों भाइयों के शामिल होने के बारे में भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली स्थित रोहणी निवासी अजय राय रोहतक के सेक्टर एक स्थित एसबीआई में क्लर्क हैं। साथ ही 2016 में एयर फोर्स से रिटायर्ड हो चुके हैं। वह सोमवार सुबह दिल्ली से मेट्रो ट्रेन से बहादुरगढ़ पहुंचे। वहां पर रोहतक आने के लिए कैब चालक से संपर्क किया। कैब में पहले से चालक के अलावा एक युवक बैठा था। चालक ने कहा कि रास्ते में तीन और सवारी बैठेंगी। वह उनकी बातों में आ गया। रास्ते में कोई अन्य सवारी नहीं बैठी। खरावड़ बाईपास के नजदीक आकर युवक ने सीधा आईएमटी आने की बजाय गोहाना बाईपास की तरफ गाड़ी मोड़ दी। पूछने पर कहा कि वहां से जल्दी सेक्टर एक में जाएंगे। पुल से आगे गाड़ी को सर्विस लेन में ले गया। लघुशंका करने के बहाने गाड़ी रोक दी। वह भी लघुशंका करने के लिए उतर गया। इसी बीच गाड़ी में बैठा युवक रॉड लेकर आया और उससे रुपये और सामग्री तुरंत निकालने के लिए कहने लगा। इस दौरान डर के मारे उसने पर्स व मोबाइल दे दिया। पर्स में डेढ़ हजार की नकदी व कागजात थे। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

वारदात से हरकत में आई पुलिस
लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एवीटी स्टाफ और सिटी पुलिस की टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनीपत जिले के गांव बरोदा निवासी संजय व अमित को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने तीन अन्य वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। डीएसपी डॉक्टर रवींद्र ने बताया कि आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों को मंगलवार को पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खुली वारदात
: रविवार शाम को दोनाें भाई संजय व अमित शाम साढ़े पंाच बजे गद्दी खेड़ी गांव पहुंचे और पैदल जा रहे युवक नरेंद्र से मारपीट कर मोबाइल छीना। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज है।

: रविवार की शाम सात बजे सेक्टर 4 में बीपीएल फ्लैट के पास पैदल जा रहे एक युवक का रास्ता रोककर मोबाइल छीना। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज है।
: सोमवार सुबह दिल्ली से रोहतक ड्यूटी पर आ रहे क्लर्क अजय राय को कैब में बैठाया। इसके बाद आईएमटी के नजदीक मोबाइल व पर्स छीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed