फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two bike riders absconding after breaking the chain of the woman

महिला की चेन तोड़कर बाइक सवार दो युवक फरार

Wed, 13 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders absconding after breaking the chain of the woman
हुडा सिटी पार्क में शाम के समय घूमने के लिए गई महिला की सोने की चेन तोड़कर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन पुलिस थाना में महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित लक्ष्मी नगर वासी राजबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम करीब छह बजे अपनी बहन के साथ घूमने के लिए हुडा सिटी पार्क में घूमने के लिए गई हुई थी। वापस आते वक्त गली में काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए व उनके पास आकर बाइक की स्पीड कम कर ली। पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। बाइक पर कोई नंबर नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed