{"_id":"656a3303125e8a73fa062bd8","slug":"truck-unions-munshis-body-missing-for-three-days-found-hanging-from-a-tree-rohtak-news-c-17-roh1019-305562-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तीन दिन से लापता ट्रक यूनियन के मुंशी का शव पेड़ से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तीन दिन से लापता ट्रक यूनियन के मुंशी का शव पेड़ से लटकता मिला
Sat, 02 Dec 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
टीबी अस्पताल के पास सूर्यकांत का शव मिलने के बाद मौके पर जांच पुलिस।संवाद
रोहतक। रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित ट्रक यूनियन के मुंशी 50 वर्षीय सूर्यकांत का शव टीबी अस्पताल के पीछे पेड़ से लटकता मिला है। वह तीन दिन पहले घर से लापता हुआ था। परिजनों ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के मुताबिक, पाड़ा मोहल्ला निवासी महेश ने बुधवार को शिकायत दी थी कि उनके पिता सूर्यकांत रेलवे स्टेशन के पास वाली ट्रक यूनियन में कई साल से मुंशी थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से ड्यूटी पर गए और 11 बजे वापस घर आ गए। घर से किसी को बिना बताए चले गए। परिजन दो दिन उसको तलाशते रहे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। दोनों मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। शुक्रवार सुबह पता चला कि हनुमान काॅलोनी में टीबी अस्पताल के पीछे पेड से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। परणे से फंदा बनाया गया हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। डॉक्टर सरोज दहिया ने शव की जांच की। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
वर्जन
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है, लेकिन परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके। फिलहाल मौत को आत्महत्या मानकर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर सतपाल, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी।
रेवाड़ी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
उधर, जीआरपी के मुताबिक शुक्रवार को रेवाड़ी रेलवे लाइन पर एकता कालोनी के पास 50 वर्षीय व्यक्ति जींद-रेवाड़ी पैसेंजर की चपेट में आ गया। इससे शरीर क्षत-विक्षत हो गया। मृतक के शरीर पर टैटू बने हुए हैं, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।