{"_id":"6619af5a29330b87c60b6b94","slug":"truck-laden-with-chemicals-collides-with-trolley-operator-dies-driver-injured-rohtak-news-c-17-roh1019-400754-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ट्राले से टकराया कैमिकल से भरा ट्रक, परिचालक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ट्राले से टकराया कैमिकल से भरा ट्रक, परिचालक की मौत, चालक घायल
Sat, 13 Apr 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
महम। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर वीरवार रात को नारनौल से पानीपत रिफाइनरी जा रहा कैमिकल से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गया। हादसे में ट्रक के परिचालक बलदेव की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक कुलवंत घायल हो गया।
ट्रक चालक 33 वर्षीय कुलवंत ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के गांव बलोंगी तहसील दुदण जिला पटियाला का रहने वाला है। उसी के गांव का उसका दोस्त बलदेव परिचालक के तौर पर कार्यरत था। वीरवार को वह नारनौल से कैमिकल भरकर पानीपत के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में 152 डी पर भराण गांव के नजदीक सड़क किनारे ट्राला खड़ा था। कोई संकेतक न हाेने के कारण परिचालक साइड से ट्रक ट्राले से टकरा गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया। घायल परिचालक बलदेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक शादीशुदा था उसके दो बच्चे हैं।
वर्जन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द काबू कर लिया जाएगा।
सतपाल सिंह, थाना प्रभारी महम