फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trees trapped in tree guards need freedom

Rohtak News: ट्री गार्डों में जकड़े पेड़ों को चाहिए आजादी

Sat, 06 Jul 2024 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Trees trapped in tree guards need freedom
रोहतक। पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों की भूमिका अहम हैं। संजीवनी रूपी ऑक्सीजन देने वाले अनगिनत पेड़ लोहे के शिकंजों में कसे अपने ही जीवन के लिए हांफ रहे हैं। इन्हें ट्री गार्डों की कैद से आजाद करने की जरूरत है। इस ओर पर्यावरणविदों ने सकारात्मक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पेड़ों की इस स्थिति से अवगत कराया है। सरकार से लोहे की जकड़न में हांफते पेड़ों को नया जीवन देने की अपील की गई है। पर्यावरणविदों ने ट्री गार्ड काटने की मुहिम चलाने की भी आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन

सुनो नहरों की पुकार मिशन के संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने एक्स पर पेड़ों का दर्द साझा करते हुए उनकी आजादी की आवाज उठाई है। इसमें पेड़ों को लोहे के जाल की कैद से आजादी दिलाने के लिए आगे आकर सहयोग की अपील की गई है। शहर के सेक्टर निवासी ताऊ उमेद सिंह ने ट्री गार्ड में फंसे पेड़ों की पीड़ा अपनी शिकायत में उकेरने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखित शिकायत के साथ अमर उजाला में प्रकाशित खबरों की कटिंग व पेड़़ों की फोटो भी भेजी है। अपनी शिकायत में उन्होंने सरकार से इस ओर पहल करते हुए उचित कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed