अगले माह से हाइवे का सफर होगा महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के हाइवे पर सफर करना अगले माह से आपको महंगा पड़ेगा। एनएचएआई के हाइवे पर लगे टोल पर अप्रैल से पांच से सात फीसदी तक टोल बढ़ने की उम्मीद है। इससे न केवल कामर्शियल वाहन, बल्कि साधारण वाहनों पर भी प्रभाव पड़ेगा।
देश भर के अधिकतर राज्यों में एनएचएआई के हाइवे हैं। इन हाइवे से गुजरने वाले वाहनों से एक निर्धारित शुल्क लिया जाता है। अप्रैल में एनएचएआई अपने सभी हाइवे पर टोल की रेट लिस्ट में संशोधन करने जा रहा है।
बताया जाता जा रहा है कि एनएचएआई की तरफ से इस बार पांच से सात प्रतिशत रेट बढ़ने की संभावना है, जिससे वाहनों मालिकों को बड़ा झटका लगेगा। इसके लिए संबंधित टोल के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। संभावना है कि अप्रैल से ही टोल से गुजरने वाले वाहनों को नए लिस्ट के अनुसार ही शुल्क देना पड़ सकता है।
एनएचएआई के स्टेट वाइज हाइवे की स्थिति देश भर में एनएचएआई के स्टेट वाइज हाइवे की लंबाई देखें तो हरियाणा में लगभग 2622.48 किलोमीटर, यूपी में 8483 किलोमीटर, हिमाचल प्रदेश में 2622.48 किलोमीटर, पंजाब में 2769.15 किलोमीटर और राजस्थान में 7906.20 किलोमीटर है। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली और चंडीगढ़ आदि राज्यों में भी एनएचएआई के हाइवों पर टोल है।
हरियाणा में यह है हाइवे प्रदेश में रोहतक-पानीपत एनएचए-71 हाइवे, रोहतक-हिसार, रोहतक-दिल्ली, रोहतक-डीघल और दिल्ली-अमृतसर हाइवे आदि हैं, जिनमें अधिकतर पर टोल है। नई रेट लिस्ट जारी होने बाद सभी पर से वाहन गुजरना महंगा पड़ेगा।
अभी तक यह है रेट लिस्ट वाहन एकतरफा आना-जाना कार 115 170 एलसीवी 170 255 बस व ट्रक 354 515 एमएवी 520 780 नोट : यह केवल रोहतक-पानीपत एनएचए-71 हाइवे पर लगे टोल की लिस्ट है। इसके अलावा अन्य हाइवे पर अलग-अलग टोल लिया जाता है।
अप्रैल में टोल के रेट रिवाइज होंगे। नए रेट क्या होंगे अभी इसके बारे में जानकारी नहीं है। अधिकारियों के जो भी आदेश होंगे, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। मेजर सतानंद चौहान, सीजीएम, मकड़ौली टोल प्लाजा