फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Training on digital portal services beneficial for all: ADC

डिजिटल पोर्टल सेवाओं का प्रशिक्षण सभी के लिए फायदेमंद : एडीसी

Fri, 20 Oct 2023 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Training on digital portal services beneficial for all: ADC
रोहतक। एडीसी महेश कुमार ने कहा कि पारदर्शी तरीके से हरियाणा सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का आम नागरिकों को अविलंब लाभ देने के उद्देश्य से डिजिटल पोर्टल सेवाएं शुरू की गई हैं। डिजिटल पोर्टल सेवाओं की जानकारी के लिए जिला में नागरिक संसाधन विकास विभाग द्वारा दिया गया प्रशिक्षण सभी के लिए फायदेमंद है। जिला विकास भवन में वीरवार को पांच दिवसीय पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र, सरल पोर्टल, मेरी फसल मेरा ब्योरा आदि अनेक पोर्टल सरकार ने जनहित में ऑनलाइन शुरू किये गए हैं। जिनका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है। सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का पात्रों को जल्दी लाभ देने के लिए परिवार पहचान पत्र बनाने का अभियान चलाया गया है। जिले में सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, नगर निगम, नगर परिषद के पार्षद व कर्मचारियों को दिया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा अटल सेवा केंद्र संचालकों, आम नागरिकों व जिला में कार्यरत शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी यह प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। ताकि सभी इन पोर्टलों की कार्य प्रणाली से रूबरू हो सकें। इस ट्रेनिंग में सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार, उपाधीक्षक सरोज दुआ, जिला कल्याण विभाग से सुनील कुमार व मृदुला प्रोग्रामर सहित अनेक विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed