फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traffic system collapsed due to lack of parking

Rohtak News: पार्किंग के अभाव में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

Fri, 18 Oct 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 18 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic system collapsed due to lack of parking
महम। कस्बे में कोई भी पार्किंग नहीं है। सामान खरीदने आने वाले वाहन चालक कहीं भी गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग स्थल बनाने पर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। शहर के भीड़ वाले इलाकों में पार्किंग व्यवस्था न होने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण वाहनों को नो पार्किंग में पार्क करना है। पार्किंग न होने के कारण पुराना बस स्टैंड, भिवानी स्टैंड, रोहतक रोड पर मस्जिद के सामने व राजीव चौक पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से शहर में पार्किंग जोन बना दिया जाए तो यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर किसी का ध्यान नहीं जाता है, जिससे दिन भर कई बार सड़कों पर जाम लग जाता है। पुराना बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इसके बावजूद कई बार भारी वाहन ट्रैफिक में फंसने से जाम लगता है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

आजाद चौक से लेकर राजीव चौक तक बाजार में दुकानों के आगे दुकानदारों के वाहन तो पार्क रहते हैं। वही रेहड़ी भी खड़ी रहती हैं। त्योहारी सीजन में खासकर दीपावली के अवसर पर शहर जाम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाई जा सकती है पार्किंग
अगर प्रशासन चाहे तो नगर पालिका के पास पड़ी खाली जमीन व बद्री प्रसाद काला सामुदायिक केंद्र में पार्किंग व्यवस्था कर सकती है। इसके अलावा पशु अस्पताल में भी काफी जमीन पड़ी है। यहां पर भी पार्किंग व्यवस्था की जा सकती है। ये तीनों स्थान बाजार के नजदीक होने के कारण लोगों को भी काफी आसान हो सकता है।

शहर में पुलिस नहीं रहती तैनात
पहले शहर के पुराना बस स्टैंड व भिवानी स्टैंड पर पुलिस तैनात रहती थी, लेकिन अब वहां पर कोई भी पुलिस व होमगार्ड का जवान नहीं रहता है। मुसीबत यहां तक है कि रोहतक रोड पर बनी इंजन व ट्यूबवेल आदि के सामान की दुकानों पर सामान लादने वाले ट्रैक्टर घंटों खड़े रहते हैं। इससे बसों के जाम का सामना करना पड़ता है। इसी समान भिवानी स्टैंड पर वाहन चालक रोड पर वाहन खड़ाकर आराम से हुक्के की दुकानों पर हुक्का गुड़गुड़ाते देखे जा सकते हैं। इस कारण बड़े वाहन जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed