फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traders said - workers not customers, how the business went

व्यापारी बोले- मजदूर न ग्राहक, कैसे चले कारोबार

Wed, 03 Jun 2020 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Traders said - workers not customers, how the business went
कोरोना संक्रमणकाल और लॉकडाउन ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। महामारी के कारण कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठने को विवश हैं। मजदूर हैं न ग्राहक। ऐसे में कारोबार कैसे चले। यह दर्द है रोहतक के पत्थर व्यापारियों का। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण काम नहीं होने से आहत व्यापारियों से बात की तो उनका दर्द कुछ यूं सामने आया।
विज्ञापन

दरअसल, महामारी ने सब कुछ जाम करके रख दिया है। काम-काज ठप है। बाजार से रौनक गायब है। पत्थर बाजार भी पत्थर की तरह सुनसान है। यहां राजस्थान से आने वाला पत्थर आ रहा है न गुजरात की टाइलें। मजदूरों के नहीं होने से राजस्थान से माल सप्लाई नहीं हो रहा है। यही हाल गुजरात का है। यहां की फैक्टरियां बंद पड़ी हैं। इस कारण नया माल तैयार नहीं हो रहा है। फैक्टरियों व दुकानों के स्टाक में रखा माल ही फिलहाल ग्राहकों को मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना केसों ने बाजार को ठप कर दिया है। महामारी के कारण मजदूर घर चले गए हैं। कारीगर भी नहीं हैं। इस स्थिति में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व प्रशासन आभार के पात्र हैं। इनके सहयोग के कारण ही बाजार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजू भुटानी, अध्यक्ष, टाइल्स, मार्बल ऐंड ट्रेडर्स एसोसिएशन।
पत्थर ज्यादातर राजस्थान से आता है। टाइलें गुजरात से आती हैं। महामारी के कारण कारीगर अपने घर चले गए हैं। इस कारण काम काम बंद है। जरूरत के कारण कुछ लोग ही काम करा रहे हैं। इससे थोड़ी आवाजाही बनी हुई है।
- निटू, महासचिव, टाइल्स, मार्बल ऐंड ट्रेडर्स एसोसिएशन।
कोरोना के कारण काम तो खत्म ही हो गया है। राजस्थान से पत्थर आता है। वहां भी लेबर नहीं होने के कारण माल नहीं आ रहा है। संक्रमण के कारण बाजार में पत्थरों की मांग भी नहीं है। संक्रमण से बचने के लिए चेक से पेमेंट करा रहे हैं।

- सुनील, पत्थर व्यापारी।
महामारी काल में खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है। मजदूर व कारिगरों की कमी खल रही है। नया काम शुरू होने पर ही ग्राहक की मांग से बाजार में तेजी आएगी। संक्रमण से बचने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- मोहनलाल, पत्थर व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed