{"_id":"68ba03ded5e8a69dba0bf6ea","slug":"tractor-trolley-full-of-removed-hoardings-reached-hisar-road-people-made-a-video-and-made-it-viral-rohtak-news-c-17-roh1019-721536-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: उतारे गए होर्डिंग से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली हिसार रोड पर पहुंची, लोगों ने वीडियो बना किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: उतारे गए होर्डिंग से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली हिसार रोड पर पहुंची, लोगों ने वीडियो बना किया वायरल
विज्ञापन
वायरल विडियो में हिसार रोड पर उतारे गए होर्डिंग व बोर्ड से भरा ट्रैक्टर। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर से होर्डिंग उतारकर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर चालक हिसार रोड पर ले गया। कबाड़ी व राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिसा। कहा जा रहा है कि चालक कबाड़ को बेचने की फिराक में था। नगर निगम आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
नगर निगम की तरफ से अवैध तरीके से सार्वजनिक स्थान पर लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनर उतारने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इंस्पेक्टर गुरुदेव को प्रभारी बनाया गया है। टीम होर्डिंग उतारकर पंडित श्रीराम रंगशाला में स्टोर करती है।
बुधवार शाम को उतारे गए होर्डिंग व बोर्ड से भरी ट्राॅली हिसार रोड पर पहुंची। शक के आधार पर जब कबाड़ी व आसपास के लोगों ने पूछताछ की तो चालक संतोषजनक जवाब दे सका। वायरल वीडियो में लोगों ने पूछा कि किसके कहने पर होर्डिंग व लोहे के बोर्ड बेचने आया है।
विज्ञापन
चालक कह रहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। एक जेई ने सनसिटी से होर्डिंग उतारकर बाहर ले जाने के लिए कहा था। उधर, नगर निगम के इंस्पेक्टर गुरुदेव का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा ट्रैक्टर व उसका चालक उसकी टीम से नहीं हैं।
मामला नोटिस में आया है। संयुक्त आयुक्त को मामले की जांच सौंपी गई है। अभी यह पता नहीं है कि ट्रैक्टर चालक निगम से संबंधित है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम