फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tractor rally from Bohar to Makdouli toll against agricultural laws

कृषि कानूनों के खिलाफ बोहर से मकड़ौली टोल तक निकाली ट्रैक्टर रैली

Tue, 19 Jan 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tractor rally from Bohar to Makdouli toll against agricultural laws
कृषि कानून के विरोध में सोमवार को मस्तनाथ नगर से निकली टैक्टर रैली जो शहर से होते टिकरी बार्डर को ? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के तहत सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान के नेतृत्व में गांव बोहर से मकड़ौली टोल प्लाजा तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इससे पूर्व सभी ट्रैक्टर बाबा मस्तनाथ मठ के बाहर इकट्ठा हुए और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के बीचोंबीच होते हुए मकड़ौली टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान भाकियू नेता अनिल नांदल ने चौक चौराहों पर पुलिस की सहायता करते हुए खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि कड़ाके की ठंड में रोड पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे किसान व कमेरे वर्ग की आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कृषि विरोधी इन कानूनों को रद्द नहीं करेगी और एमएसपी रेट तय कर लिखित में नहीं देगी, तब तक उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। महिला दिवस के अवसर पर मकड़ौली टोल प्लाजा पर चल रहे धरने का नेतृत्व खुद महिलाएं संभाल रही है। धरने को संबोधित करते हुए बल्लू प्रधान ने कहा कि ट्रैक्टर रैली निकालकर यह तो हम सरकार को बार-बार ट्रेलर दिखा रहे हैं, सही पिक्चर तो 26 जनवरी को दिखाएंगे। उम्मीद है कि 19 जनवरी को किसान संगठनों के साथ केंद्र सरकार की होने वाली बातचीत में कुछ हल निकलेगा, नहीं तो संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और 26 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके ट्रैक्टर परेड निकालकर तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

गांव चमारिया से सिसरौली तक निकाली बाइक रैली
गांव चमारिया से युवा वर्ग ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर अपने पड़ोस के 10 गांव में 500 से ज्यादा बाइक लेकर रैली निकाली। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने पिछले सप्ताह अपने एक वीडियो में किसान आंदोलन का समर्थन करने वालों से अपने ब्लॉक लेवल पर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की थी। चमारिया गांव से वकील गुरू प्रसाद हुड्डा के साथ गांव के युवा साथी अमित, नीरज, नवीन, जगदीप, संजय व मनीष के साथ मिलकर इस जागरूकता रैली की रूपरेखा तैयार की। बाइक रैली का काफिला सुबह 9 बजे चमारिया गांव से रवाना हुआ। उसके बाद रोहतक-गोहाना रोड पर बने टोल से होते हुए ब्राह्मणवास, सांघी, कटवाड़ा, खिड़वाली, घुसकानी, जिंदरान, टिटौली, सुंदरपुर, सिसरौली होते हुए शाम 6 बजे वापस अपने गांव चमारिया पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed