{"_id":"605e36998ebc3e8ceb0edd95","slug":"track-and-highway-were-jammed-all-day-three-trains-were-canceled-shops-opened-in-the-city-80-percent-customers-did-not-come-rohtak-news-rtk601842353","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन ट्रैक व हाईवे रहा जाम, तीन ट्रेन रद्द, शहर में खुली दुकानें, 80 फीसदी ग्राहक नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन ट्रैक व हाईवे रहा जाम, तीन ट्रेन रद्द, शहर में खुली दुकानें, 80 फीसदी ग्राहक नहीं आए
विज्ञापन
जींद बाईपास चौक जाम लगाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश की सियासी राजधानी में शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का व्यापक असर रहा। करीब 12 घंटे तक जिले से गुजरने वाला हिसार, जींद, पानीपत, भिवानी, सोनीपत व झज्जर हाईवे सहित पूरी तरह बंद रहा। साथ ही रोहतक शहर को छोड़कर सांपला, महम व कलानौर खंड में ग्रामीण एरिया के अलावा कस्बों में भी बाजार बंद रहे। बंद के कारण रोडवेज का पहिया पूरी तरह थमा रहा, रेलवे को तीन ट्रेनें रद्द करनी पड़ी।
रोहतक में होने वाली हलचल का पूरे प्रदेश में प्रभाव पड़ता है। जिले के किसान शुरू से ही किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया था। इसके चलते सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक जिले में बंद का व्यापक असर रहा। रोहतक से दिल्ली, जींद, झज्जर, भिवानी, सोनीपत और पानीपत जाने वाले राजमार्ग पर किसानों ने जगह-जगह जाम लगा दिया। साथ ही ग्रामीण एरिया के रूट भी बंद कर दिए। किसानों ने जिले में 15 से ज्यादा जगह नाके लगाकर वाहनों का आवागमन रोका। रोडवेज की बस अड्डे से बाहर नहीं निकली। निजी बस बस स्टैंड के सामने सिटी पार्क के सामने खड़ी रही। यहां तक दिल्ली बाईपास पर दर्जनों आटो एक किनारे पर खड़ी नजर आई।
दुकानदार करते रहे ग्राहकों का इंतजार
भारत बंद के कारण जिले में केवल रोहतक शहर में बाजार खुले थे, लेकिन चारों तरफ के रास्ते बंद होने के चलते शहर के बाहर से कोई नहीं आ सका। इसके चलते 80 ग्राहक बाजारों से नदारद रहे। दुकानदार दिनभर दुकान खोलकर इंतजार करने के अलावा कुछ नहीं कर सके। इतना ही नहीं, महम, सांपला, कलानौर व लाखनमाजरा में पूरी तरह बाजार भी बंद रहे।
विज्ञापन
रेल यातायात रहा ठप, तीन ट्रेनें रही रद्द
बंद के चलते पूरा दिन रेलवे यातायात ठप रहा। चार सवारी गाड़ियों का जहां आवागमन नहीं हो सका, वहीं तीन ट्रेन को रद्द करना पड़ा। रेलवे कंट्रोल रूम के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे आने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस नागलोई, सुबह साढ़े दस बजे आने वाली किसान एक्सप्रेस हिसार, दोपहर 12 बजे आने वाली बीकानेर इंटरसिटी बठिंडा स्टेशन पर रोक दी गई। ट्रेनों में आवागमन के लिए आरक्षण कराने वाले यात्री समय पर स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी ट्रेन नहीं आई। दोपहर में घोषणा की गई कि श्रीगंगानगर इंटरसिटी संख्या 02472/71, किसान एक्सप्रेस संख्या 04731/32, गोरखधाम एक्सप्रेस संख्या 02555/56 को रद्द कर दिया गया है। इसके बाद इन ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।