{"_id":"6697183a68095799d50ea3d5","slug":"took-7-samples-for-fertilizer-and-seeds-from-4-shops-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-108626-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 4 दुकानों से खाद-बीज के लिए 7 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 4 दुकानों से खाद-बीज के लिए 7 नमूने लिए
Wed, 17 Jul 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
शहर में खाद-बीज की दुकान पर सेंपल लेने की कार्रवाई करते कृषि विभाग के अधिकारी।
बहादुरगढ़। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को खाद-बीज की दुकानों से नमूने लिए। विभाग की टीम ने क्षेत्र की चार दुकानों से खाद के 7 सेंपल लिए हैं। इन सेंपलों को जांच के लिए भेज दिया गया है। यदि नमूने फेल मिलते हैं तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उपमंडल कृषि अधिकारी डा. सुनील कौशिक के नेतृत्व में कृषि विकास अधिकारी डा. गौरव, डॉ. कविता, मुंशीराम, जयप्रकाश व धर्मेंद्र की टीम ने मंगलवार को डीएपी (खाद) के सेंपल लेने की कार्रवाई की। टीम ने किसान ट्रेडिंग कंपनी माल गोदाम रोड से डीएपी का एक, एचएलआरडीसी सेंटर अनाज मंडी से डीएपी और जिंक का एक-एक, किसान खाद डिपो नाहरा-नाहरी रोड से डीएपी और एमओपी का एक-एक व खत्री खाद भंडार कानोंदा गांव से डीएपी और एमओपी का एक-एक सेंपल लिया गया। इन सेंपलों को मौके पर ही सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया।
आगामी दिनों में होगी धान की बिजाई
डा. सुनील ने बताया कि इस समय ज्वार की फसल की बिजाई जोर-शोर से चल रही है। इन दिनों धान की बिजाई भी हो रही है। उसके लिए उच्च गुणवत्ता के बीज किसानों को उपलब्ध करवाना कृषि विभाग की प्राथमिकता है ताकि किसान अच्छे बीज से बिजाई करके फसल की अधिक पैदावार ले सकें।