{"_id":"6817b76a9b6408f4a2009064","slug":"toilets-equipped-with-modern-facilities-will-be-built-in-rewari-and-bawal-rohtak-news-c-198-1-rew1001-218965-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेवाड़ी और बावल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेवाड़ी और बावल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय बनेंगे
Mon, 05 May 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 05 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर और बावल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एस्पिरेशनल शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए शहर में नाई वाली चौक स्थित राव तुलाराम पार्क और सिविल अस्पताल के पास स्थान चयनित किया गया है। यहां दो शौचालयों के निर्माण पर 30.66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं बावल में एक एस्पिरेशनल शौचालय का निर्माण 14.32 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
रेवाड़ी नगर परिषद और बावल नगर पालिका प्रशासन ने एस्पिरेशनल शौचालय के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रानिक रूप से संचालित होने वाले आधुनिक सुविधाओं से युक्त एस्पिरेशनल शौचालय में ऑटोमेटिक फ्लशिंग सेंसर, वॉयस असिस्टेंट, टिशू पेपर के अलावा हैंड ड्राई मशीन, महिला शौचालयों में वेंडिंग मशीन आदि की सुविधाएं रहेंगी।
राव तुलाराम पार्क और सिविल अस्पताल के पास शौचालय बनने से बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इन दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। सरकार चाहती है कि अब हर शहर में एस्पिरेशनल शौचालय बनाया जाए, क्योंकि यह शौचालय आधुनिक होते हैं और इसमें थ्री स्टार होटल के शौचालयों जैसी विशेष सुविधाएं भी होती हैं। अगर यह शौचालय कामयाब हुए तो इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
-
22 शौचालयों और 7 यूरिनल की हो रही मरम्मत
नगर परिषद की तरफ से 44 लाख 62 हजार रुपये की लागत से 22 शौचालयों और 7 यूरिनल की मरम्मत करवाई जा रही है। भविष्य में इन शौचालयों को डीलक्स बनाने की योजना है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि इन शौचालयों की भी दशा सुधारी जाएगी और इन्हें नया रूप दिया जाएगा। मौजूदा समय में शौचालयों की दशा काफी खराब है। जगह-जगह गंदगी रहती है। फिलहाल इनकी साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है।
इस वजह से नहीं चुना गया धारूहेड़ा
पिछले वर्ष भारत सरकार की ओर से जारी की गई रैंकिंग में ओडीएफ प्लस प्लस का सर्टिफिकेट लेकर रेवाड़ी अव्वल बना था, जबकि बावल को ओडीएफ प्लस रैंक मिला था। धारूहेड़ा को ओडीएफ रैंक हासिल हुआ था। यही कारण है कि बावल और रेवाड़ी में यह आधुनिक शौचालय बनवाए जा रहे हैं, जबकि धारूहेड़ा को इन शौचालयों के लिए नहीं चुना गया है। अगर धारूहेड़ा की इस बार रैंकिंग में स्थिति ठीक होती है तो यहां भी आधुनिक शौचालय बनवाए जाएंगे।
-
मोबाइल टॉयलेट की दशा खराब
शहर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए करीब पांच जगह मोबाइल टॉयलेट रखे गए थे, लेकिन यह टॉयलेट करीब ढाई साल से मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं। मोबाइल टॉयलेट महाराणा प्रताप चौक स्थित नगर परिषद कार्यालय में कंडम हो रहे हैं। इन टॉयलेटों के पॉट, टैंक व पानी की टंकी टूट चुकी है। गोकल गेट, सती कॉलोनी, बारा हजारी, नाईवाली चौक व रेलवे रोड स्थित टॉयलेट में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
वर्जन
रेवाड़ी शहर में दो एस्पिरेशनल शौचालय बनाने के लिए दो स्थान तय किए गए हैं। नाई वाली चौक स्थित राव तुलाराम पार्क और सिविल अस्पताल के पास शौचालय बनाया जाएगा। इस पर 30.66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।