फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today's workshop postponed in MDU surrounded by controversy

विवादों में घिरी एमडीयू में आज की कार्यशाला स्थगित

Sun, 29 May 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Today's workshop postponed in MDU surrounded by controversy
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में रविवार को पढ़ाई कैसे करें और जीवन कैसे जीएं विषय पर होने वाली विवादित कार्यशाला स्थगित कर दी गई है। यहां हिसार के डॉ. अनिल पाणिकर को वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जाने पर मडूटा ने विरोध का एलान किया था। इस मामले में विवि प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए इसे स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, विवि के अर्थशास्त्र विभाग में 29 मई को एक कार्यशाला होनी थी। इसके एक सत्र में हिसार से डॉ. अनिल पाणिकर को वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया। उन्हें हाउ टू स्टडी एंड लीव लाइफ विषय पर अपना वक्तव्य देना था। इस बारे में विभाग की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेज कर कार्यशाला में आमंत्रित किया। विभाग में शाम साढ़े चार बजे होने वाले इस सत्र में आ रहे मेहमान को लेकर मडूटा ने आपत्ति जताई। विवि प्रशासन को इस संबंध में मडूटा की ओर से पत्र लिखकर इस वक्ता का कैंपस में प्रवेश न करने देने की बात कही गई। यही नहीं, वक्ता के यहां आने पर विरोध किए जाने का भी एलान किया। इस संबंध में गैर शिक्षक संघ के साथ बैठक की गई तो संघ पदाधिकारियों ने भी मडूटा के साथ होने का विश्वास दिलाया। इस बैठक में संघ के प्रधान कुलवंत मलिक, उपप्रधान विकास गिल, महासचिव सुरेश कौशिक, सहसचिव सुनील सैनी, कोषाध्यक्ष अजमेर सिंह, पूर्व महासचिव अनिल मल्होत्रा एवं राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन:
अर्थशास्त्र विभाग में रविवार को होने वाली वर्कशॉप स्थगित कर दी गई है। डीन एकेडमिक अफेयर्स के निर्देशानुसार कार्यशाला को स्थगित किया गया है। यह प्रशासन का फैसला है। इसे लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हिम्मत सिंह रत्नू, अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed