{"_id":"62814560f03867084a768c54","slug":"today-and-tomorrow-there-will-be-no-registry-in-tehsil-even-patwari-will-not-do-new-work-rohtakcity-news-rtk646750730","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल नहीं होगी तहसील में रजिस्ट्री, पटवारी भी नहीं करेंगे नए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल नहीं होगी तहसील में रजिस्ट्री, पटवारी भी नहीं करेंगे नए काम
विज्ञापन
तहसील कार्यालय । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में सोमवार और मंगलवार को नया काम नहीं होगा। न तो रजिस्ट्री करवाई जाएगी और न ही आय, जाति, आवास व दूसरे प्रमाण बन सकेंगे। क्योंकि ऑल हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन ने राजस्व अधिकारियों से सोमवार व मंगलवार को सामूहिक अवकाश लेने का आह्वान किया है। इसमें डीआरओ, तहसीलदार व नायब तहसील भी शामिल हैं। साथ ही दी रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन ने भी पत्र जारी कर इसका समर्थन किया है। पटवारखानों में नया काम न करने निर्णय लिया है। ऐसे में आम लोग दो दिन पता करके ही तहसील में आएं, कहीं उनको खाली हाथ न लौटना पड़े। इसे लेकर एसोसिएशन ने 36 बिंदु बनाकर सरकार के पास भेजे हैं।
प्रदेश सरकार लंबे समय से तहसीलों के कामकाज को सुधारने के लिए कदम उठा रही है। न केवल ऑनलाइन रजिस्ट्री की जा चुकी है, बल्कि समय-समय पर भ्रष्टाचार व अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई भी हुई है। हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन का कहना है कि हर रोज नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं। इससे आम लोगों और अधिकारियों के बीच असमंजस की स्थिति बन रही है। अलग-अलग जिलों में डीटीपी अलग-अलग नियम लागू कर रहे हैं।
एसोसिएशन की कुछ मुख्य मांगें
सामान्य प्रशासन के कामों का पड़ रहा बोझ
: मेरी फसल मेरा ब्योरा।
कोविड टीकाकरण।
सीएम विंडो पर बीडीपीओ द्वारा एडिशनल मार्किंग में बिना कागजात पूरे किए निशानदेही के लिए भेजना और बिना 45 दिन का समय दिए राजस्व विभाग पर दायित्व डालना। सीएम विंडो पर सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, जिसे राजस्व विभाग को ही देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पराली ना जलने देने में ड्यूटी और चालान काटने में ड्यूटी।
अवैध कब्जों को हटाने के लिए राजस्व अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर ड्यूटी।
राजस्व अधिकारी कोर्ट आदेशों, उपायुक्त न्यायालय, अतिरिक्त उपायुक्त न्यायालय व उप मंडल अधिकारी (नागरिक) न्यायालय के आदेशों के तहत व सरफेसी एक्ट की धारा 14 के तहत, एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर ड्यूटी। इसके अलावा अन्य कई मांगें हैं।
सरकार को 36 बिंदुओं पर मांगपत्र भेजा गया है। सरकार राजस्व विभाग के अधिकारियों की दिक्कतों को व्यावहारिक तौर पर समझे और उनका समाधान करे। मांगों को पूरी करवाने के लिए हरियाणा रेवेन्यू एसोसिएशन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों का आह्वान किया है कि वे सोमवार व मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहें।
मनोज अहलावत, तहसीलदार सोनीपत व प्रधान हरियाणा राजस्व ऑफिसर एसोसिएशन
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा राजस्व ऑफिसर एसोसिएशन के निर्णय का समर्थन करती है। समर्थन में दो दिन पटवारखानों में नए काम नहीं होंगे। पटवारी व कानूनगो को पुराने कार्य ही निपटाने का आह्वान किया गया है। जयबीर चहल, प्रधान दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन