फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today 4.58 lakh voters will decide the fate of 142 Sarpanch 592 Panches

आज 4.58 लाख मतदाता करेंगे 142 सरपंच 592 पंचों के भाग्य का फैसला

Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Today 4.58 lakh voters will decide the fate of 142 Sarpanch 592 Panches
पुलिस कर्मी और अधिकारियों को सम्बोधित करते एसपी उदय सिंह मीना। विज्ञप्ति
रोहतक। शनिवार को जिले के 147 गांवों में 142 सरपंच व 492 पंचों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। ग्रामीण क्षेत्र के 4 लाख 58 हजार मतदाता 529 मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करेंगे। पुलिस ने जिले के 146 अतिसंवेदनशील व 124 संवेदनशील गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव से मिले फीडबैक के आधार पर दो अतिरिक्त रिजर्व फोर्स पुलिस लाइन में तैयार रखी हैं, जो झगड़ा होते ही मौके पर पहुंचेंगी। एसपी उदय सिंह मीना ने पुलिस लाइन में मीटिंग लेकर पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देकर रवाना किया। बोले, मैं खुद भी पूरा दिन गश्त पर रहूंगा। साथ ही सभी एएसपी, डीएसपी व थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशपाल ने बताया कि शनिवार को होने वाले ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए जिले में 529 मतदान केंद्र स्थापित किये गए है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिले में 142 ग्राम पंचायतों में 1837 वार्ड है। ग्राम पंचायतों के 1837 पंच पदों के लिए 1192 पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि 592 पंचों के लिए मतदान होगा तथा 53 पंच पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुए है। स्थानीय जाट शिक्षण संस्थान में सभी पांचों खंडों की मतदान पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रशिक्षण दिया गया तथा सभी मतदान पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित कर मतदान केंद्रों के रवाना किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर तथा मतदान केंद्र के बाहर निर्धारित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जिला में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है तथा इन मतदान केंद्रों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ में सेक्टर सुपरवाइजर व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी गतिविधि को छोटा मानकर नजर अंदाज न करें
एसपी उदय सिंह मीना ने शुक्रवार दोपहर ड्यूटी के लिए रवाना हो रहे पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। पुलिस लाइन में एसपी बोले, चुनाव ड्यूटी सबसे अहम ड्यूटी होती है। चुनाव के दौरान प्रत्येक जवान को निष्पक्ष व तटस्थ रहकर अपने कर्तव्यों को निर्वाह करना होता है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान आमजनता के साथ सभ्य व्यवहार करे। चेकिंग के दौरान प्रत्येक व्यक्ति, वाहन, वस्तु आदि की बारीकी से जांच करें तथा आपत्तिजनक सामान को तुरंत जब्त करें। चेकिंग की वीडियोग्राफी करवाई जाए। अपने-अपने अधिकारी क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक घटना पर पैनी नजर रखें। अवैध साधनों के माध्यम से चुनाव पर प्रभाव डालने वाले के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाए। अपने अधिकार क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना, जो चुनाव पर प्रभाव डाल सकती है, के बारे में अपने उच्च अधिकारियों को तुरंत सूचित करें। ड्यूटी पर तैनात जवान बूथ पर ज्यादा भीड़ न होने दे। बूथ पर अगर कोई भी घटना होती है तो सबसे पहले उस क्षेत्र की पेट्रोलिंग पार्टी को सूचित करें जिसका कर्तव्य है कि तुरंत बूथ पर पहुंचकर स्थिति को संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed