फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   To score well in Mathematics, revise the syllabus three times.

Rohtak News: गणित में अच्छे अंकों के लिए सिलेबस का तीन बार करें रिवीजन

Sat, 17 Jan 2026 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 17 Jan 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
To score well in Mathematics, revise the syllabus three times.
09...रितु बाला, ग​णित प्रवक्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा। - फोटो : गहने और सराफ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गणित विषय को कम से कम दो घंटे का समय जरूर दें, क्योंकि आप जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे, उतने ही ज्यादा अंक ले पाएंगे। अच्छे अंकों के लिए पूरे सिलेबस का कम से कम तीन बार रिवीजन विद एग्जांपल जरूर करें।
फर्स्ट रिवीजन में विद्यार्थी को थोड़ा ज्यादा समय लगेगा जबकि सेकेंड रिवीजन में उससे काम और थर्ड में ऑटोमेटिकली कम समय लगेगा। विद्यार्थी जितना दिन में रिवाइज करेंगे, उसे एक बार सोने से पहले दोहराएं। यह सुझाव दिया है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा की गणित प्रवक्ता रितु बाला ने।
विज्ञापन

गणित में 25 साल का अनुभव रखने वाली प्रवक्ता रितु बाला का कहना है कि 10वीं गणित के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। जितना समय बचा है, उसका सदुपयोग करते हुए चैप्टर व दिन के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम टेबल गणित की तैयारी करें। फॉर्मूले अलग से कॉपी में चैप्टर वाइज नोट करें। उनको रोजाना एक बार रोज दोहराएं। सबसे पहले आसान और स्कोरिंग चैप्टर का रिवीजन करें। कहा कि सिलेबस में सबसे ज्यादा स्कोरिंग चैप्टर सांख्यिकी और प्रायिकता हैं।
यहां से 10 से 12 अंक के सवाल पूछे जाते हैं। इसे हर बच्चा आसानी से कर सकता है। वहीं, निर्देशांक ज्यामिति 8 अंक, बीजगणित 20 अंक, त्रिकोणमिति 12 अंक, क्षेत्रमिति में से 12 अंक, नंबर सिस्टम में से 6 अंक, त्रिभुज और सर्कल में से 12 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
-----------
चैप्टर रिवाइज करने से पहले कॉन्सेप्ट को समझें
रितु बाला कहती हैं कि चैप्टर रिवाइज करने से पहले विद्यार्थी बेसिक कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझें। रटकर नहीं बल्कि इंपॉर्टेंट रिमार्क्स लिखें। फार्मूले भी नोट करें, ऐसा करने से आपको फाइनल रिवीजन में बहुत सहायता मिलेगी। परीक्षा के समय सबसे पहले पेपर को अच्छे से पढ़ें। जिस क्वेश्चन में डाउट है, उसे अंत में सॉल्व करें। पेपर के अंत में 10-15 मिनट रिवीजन के लिए जरूर बिताएं।


--------
हाइट्स एंड डिस्टेंस चैप्टर में से आता है बड़ा प्रश्न
रितु बाला का कहना है कि गणित में विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा हर चैप्टर के टेस्ट दें। सांख्यिकी में मध्य, माध्यक और बहुलक के प्रश्नों की ज्यादा प्रैक्टिस करें, प्रायिकता के अच्छे से बेसिक्स को समझकर उसके क्वेश्चन की प्रैक्टिस करें। हाइट्स एंड डिस्टेंस चैप्टर में एक ही एक्सरसाइज है और जिसमें से प्रायिकता जरूर आता है। उसकी उदाहरण के साथ अच्छे से रिवीजन करें। समानांतर श्रेणी और क्षेत्रमिति वाले चैप्टर में भी बहुत अधिक फॉर्मूला बेस्ड क्वेश्चन हैं। फॉर्मूला याद कर अप्लाई करते ही प्रश्न हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed