फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tips for students preparing for national-level examinations

Rohtak News: विद्यार्थियों को दिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स

Mon, 13 Jul 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 13 Jul 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Tips for students preparing for national-level examinations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सुपर-40 योजना के तहत साइंस ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कक्षा 11वीं के विज्ञान संकाय के 108 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम नीट, जेईई और एनडीए जैसी परीक्षाओं पर केंद्रित था।
प्राचार्य सुनीता अहलावत, प्राचार्य अंजना और भौतिक विज्ञान प्रवक्ता कुलदीप पंघाल के संयुक्त मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुलदीप पंघाल ने विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अध्ययन रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने समय प्रबंधन और सफलता प्राप्त करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की मजबूत आधारशिला बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नियमित अध्ययन के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एक संवादात्मक सत्र भी हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता अहलावत ने बताया कि सुपर-40 योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देना है। इसका लक्ष्य उन्हें देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed