{"_id":"65e20fd7981cdf9d97038408","slug":"three-youths-arrested-for-cheating-rs-292-lakh-by-cheating-rohtak-news-c-17-roh1019-372815-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: झांसा देकर 2.92 लाख की ठगी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: झांसा देकर 2.92 लाख की ठगी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
Fri, 01 Mar 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। मुंबई स्थित कस्टम विभाग में फंसा होने का झांसा देकर 2 लाख 92 की ठगी के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव ततारपुर निवासी राहुल, रजऊ निवासी अर्जुन व भानपुर निवासी असफाक को गिरफ्तार किया है। दो दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पटेल नगर निवासी उमेश ने शिकायत दी थी कि नवंबर 2022 में फेसबुक पर अमृता कोहली नाम की आईडी से बातचीत शुरू हुई। एक अप्रैल 2023 को फेसबुक आईडी से मोबाइल नंबर मांगा। उमेश ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया। उमेश की अमृता कोहली से व्हाट्सअप पर बात होने लगी। 20 अप्रैल 2023 को उमेश को कहा कि वह विदेश से है और भारत में प्रॉपर्टी खरीदना चाहती है। इसके लिए भारत आ रही है। अगले दिन उमेश के पास मुंबई कस्टम के नाम से फोन आया। कहा कि आपकी दोस्त महंगी धड़ी, आभूषण, प्रफ्यूम, आईफोन व 50 हजार पाउंड का डिमांड ड्राफ्ट है, जिसके कारण कस्टम में फंस गई है। कस्टम क्लियर करने के लिए 25 हजार 200 रुपये बताए गए। उमेश ने उनके अनुसार बताए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उमेश ने अपने पापा व अन्य दोस्तो के खाते से कुल 2 लाख 92 हजार 400 भेजे।