फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three young men, including hotel owner, arrested for killing a young man sleeping in a hotel by pulling them out of the room

होटल में सो रहे युवक को बाहर लाकर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की हत्या, होटल मालिक सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2021 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Three young men, including hotel owner, arrested for killing a young man sleeping in a hotel by pulling them out of the room
रवि को इसी कमरे से उठाकर ले गए थे आरोपी । अमर उजाला
रोहतक। न्यू बस स्टैंड के निकट एक होटल के कमरे में रुके युवक को कुछ हमलावरों ने खींचकर ताबड़तोड़ गोलियां चला हत्या कर दी। होटल मालिक ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद होटल मालिक को ही हिरासत में लेकर पूछताछ की। वारदात का देर शाम सीआईए-2 की टीम ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में होटल मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात छह और नाम सामने आए हैं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या रंजिश को लेकर बताई जा रही है। पुलिस ने मौका ए वारदात का निरीक्षण कर गोली के तीन खोल बरामद किए हैं। शव को पीजीआई भिजवाया, जहां परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को दी शिकायत में पुष्पेंद्र ने बताया कि वह राम गोपाल कॉलोनी का रहने वाला है। उसके चाचा का लड़का रवि (30) निवासी अस्थल बोहर अपने दोस्त राहुल निवासी जनता कॉलोनी के साथ दो दिन पहले घूमने के लिए चंडीगढ़ गया था। मंगलवार सुबह को सूचना मिली की रवि की सेक्टर 6 रोड पर पोल गार्डन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुष्पेंद्र मौके पर आया। जहां होटल पर नवीन निवासी छोटूराम कॉलोनी ने बताया कि रवि बीती रात करीब 9 बजे राहुल के साथ होटल में रुका था। रात करीब 12 बजे राहुल होटल से चला गया था। रवि कमरा नंबर 206 में रुक गया था। नवीन अपने केबिन में सो रहा था। सुबह करीब 3 बजे होटल में तीन लड़के आए, जिनमें से एक युवक ने उसपर पिस्तौल तान दी और दो युवक होटल के अंदर जाकर कमरे से रवि को खींच जाए। इसके बाद नवीन को बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। नवीन ने बाहर आकर देखा तो रवि का शव सड़क के दूसरी ओर पड़ा था। जिसको गोलियां लगी हुई थीं। मृतक रवि की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी, वह 1 साल की बेटी का पिता था।
विज्ञापन

रंजिश में की वारदात, पुलिस जांच में 9 आरोपियों की मिली संलिप्तता
मामले की जांच सीआइए टू टीम प्रभारी एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान पुलिस ने होटल मालिक सहित तीन को सुबह ही हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी थी। पूछताछ में सामने आया कि रवि की दीपांशु के साथ रंजिश चल रही है। जिसका एक मुकदमा शिवाजी कॉलोनी थाना में हत्या के प्रयास का दर्ज है। इसी मामले की रंजिश रखते हुए उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी यश कुमार, अमित उर्फ लीलू निवासी एकता कॉलोनी व होटल मालिक नवीन निवासी छोटूराम नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वारदात में 9 लोग शामिल थे। यह पूरा प्लान सोमवार शाम को उस वक्त बनाया गया, जब रवि होटल में ठहरने के लिए आया था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने रवि की रेकी की, उसे शराब पिलाई और फिर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed