{"_id":"66754fc12da848052f0c7ecd","slug":"three-storey-shop-caught-fire-due-to-short-circuit-in-gandhi-camp-of-rohtak-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: गांधी कैंप में शार्ट सर्किट से 3 मंजिला दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: गांधी कैंप में शार्ट सर्किट से 3 मंजिला दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची
Fri, 21 Jun 2024 03:32 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:32 PM IST
सार
नगर निगम के पूर्व पार्षद मदनलाल कुरड़ा ने बताया कि उसके भानजे दीपक ने बिजली उपकरणों की गांधी कैंप बाजार में दुकान कर रखी है। दूसरी व तीसरी मंजिल को गोदाम के तौर पर प्रयोग करता है। साथ ही एसी भी लगा था।
विज्ञापन
तीन मंजिला दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के गांधी कैंप में शुक्रवार को करीब तीन बजे शार्ट सर्किट के बाद एसी फट गया, जिसे तीन मंजिला दुकान में आग लग गई। दूसरी व तीसरी मंजिल से धुआं उठने लगा। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पूर्व पार्षद मदनलाल कुरड़ा ने बताया कि उसके भानजे दीपक ने बिजली उपकरणों की गांधी कैंप बाजार में दुकान कर रखी है। दूसरी व तीसरी मंजिल को गोदाम के तौर पर प्रयोग करता है। साथ ही एसी भी लगा था। करीब ढाई बजे दूसरी मंजिल में लगे एसी में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे गोदाम में धुआं फैल गया। देखते ही देखते दूसरा एसी भी फट गया। किसी तरह की जन हानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन