फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three sentenced to 10 years in prison in encounter case of double murder accused

Rohtak News: दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के मुठभेड़ केस में तीन को 10 वर्ष कैद

Sun, 01 Dec 2024 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three sentenced to 10 years in prison in encounter case of double murder accused
रोहतक। अंतरजातीय विवाह करने वाली युवती ममता व उसकी सुरक्षा में तैनात एसआई नरेंद्र सिंह की 6 साल पहले गोली मारकर हत्या करने के तीन दोषियों को एनकाउंटर केस में अदालत ने दस वर्ष कैद की सजा सुनाई है। इन पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी यूपी के मेरठ निवासी प्रिंस, प्रशांत उर्फ टोनी व गद्दी खेड़ी निवासी मोहित को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव की अदालत ने शनिवार को सजा सुनाई।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, आठ अगस्त 2018 को राजकीय महिला कालेज के सामने दिनदहाड़े एसआई नरेंद्र सिंह को दो बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अंतरजातीय विवाह करने वाली युवती की सुरक्षा में तैनात था। दोहरे हत्याकांड की जांच करते हुए पुलिस ने छह दिन बाद 14 अगस्त को सिंहपुरा के पास एनकाउंटर के बाद मेरठ स्थित खेरवा रोड कंकर खेडा संत नगर कालोनी निवासी प्रिंस उर्फ चिन्टु, उसके भाई प्रशांत उर्फ टोनी और रोहतक के गद्दी खेड़ी-ताजा माजरा निवासी मोहित उर्फ मंगल को गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में एक गोली प्रिंस के पैर में लगी थी। एनकाउंटर केस में सदर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। केस में हथियार सप्लाई करने के आरोपी यूपी के बागपत जिले के गांव बामड़ौली निवासी विकास तोमर के वकील सुशील पांचाल ने बताया कि अदालत ने एनकाउंटर केस में तभी से जिला अदालत में सुनवाई चल रही थी। वीरवार को कोर्ट ने हत्या प्रयास के आरोपी यूपी के मेरठ निवासी प्रिंस व प्रशांत उर्फ टोनी और गद्दी खेड़ी निवासी मोहित उर्फ मंगल को दोषी करार दिया। जबकि विकास तोमर को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। शनिवार को आरोपियों को अदालत ने सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed