फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three lakh looted by firing on liquor contracts

शराब ठेके पर फायरिंग कर तीन लाख की लूट

Thu, 23 Sep 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three lakh looted by firing on liquor contracts
शराब ठेके पर लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
कार सवार चार युवकों ने बुधवार की रात फायरिंग कर दिल्ली बाईपास स्थित शराब ठेके से तीन लाख रुपये लूट कर भाग गए। इस दौरान फायरिंग करते हुए युवकों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में लेकर उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वारदात के बाद अर्बन एस्टेट व आईएमटी थाने की पुलिस टीमों ने अलग-अलग छानबीन की। सीआईए की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।
विज्ञापन

दिल्ली बाईपास स्थित ठेके पर रात 9 बजे हथियार लेकर चार युवक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे कर्मचारी डर गए। इसके बाद युवकों ने ठेके में घुसकर शराब व बीयर की बोतलें तोड़ डालीं। इसके बाद युवकों ने दो गोलियां दीवार पर व एक बीयर से भरे फ्रीज पर दागी। साथ ही गल्ले में रखे तीन लाख रुपये लूटकर भाग निकले। ये सभी कार से दिल्ली की ओर जाते हुए देखे गए हैं। बाद में कर्मचारियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। इस पर टीम मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल की। सीआईए की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित से बातचीत कर वारदात की जानकारी ली। अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ प्रह्लाद सिंह ने बताया कि कार सवार चार युवक हथियार लेकर शराब के ठेके पर आए थे। हथियारों के बल पर ठेके के गल्ले से 3 लाख रुपये लूटकर भाग गए। युवकों ने ठेके में फायरिंग भी की है। कार सवार युवक दिल्ली की ओर जाते दिखाई दिए हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

देर रात शुरू हुआ जांच अभियान
लूट की वारदात के बाद शहर के बाहरी इलाकों में जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस की टीमें दिल्ली बाईपास व आसपास के इलाके में वाहनों की जांच करते नजर आईं। देर रात तक पुलिस की यह पड़ताल जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed