{"_id":"62af61528dad577579518bcb","slug":"three-killed-in-road-accident-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Rohtak: हिसार रोड पर हादसे में दादा-पोते समेत तीन की गई जान, पोती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Rohtak: हिसार रोड पर हादसे में दादा-पोते समेत तीन की गई जान, पोती घायल
Mon, 20 Jun 2022 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:13 AM IST
सार
हादसा हिसार रोड पर रविवार तड़के पांच बजे हुआ। परिवार जागरण में गया हुआ था। एक बाइक पर चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार को बाइक सवार दादा पोते समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा हिसार रोड पर रविवार तड़के पांच बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक सूर्या नगर निवासी रामरंग ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता रूपराम, 10 साल की बेटी परी व 6 साल का बेटा सौरभ महम के खरकड़ा गांव जागरण में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
रविवार तड़के पांच बजे जब वापस लौटने लगे तो तीनों पड़ोस के युवक सुरेंद्र की बाइक पर सवार हो गए। चारों बाइक पर घर आ रहे थे, जब वे हिसार रोड पर ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर में रूपराम, सौरभ व सुरेंद्र की मौत हो गई, जबकि परी घायल हो गई। मामले की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बेटी को पीजीआई में दाखिल करवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन